Toll Plaza: टोल प्लाजा को लेकर आई बड़ी अपडेट, NHAI ने बदल दिए ये नियम ?
Toll Plaza: टोल प्लाजा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। NHAI ने टोल नियमों में दूरी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। जानकारी के मुताबिक, अब दो टोल प्लाजा के बीच की नए नियम के तहत न्यूनतम 60 KM की दूरी अनिवार्य होगी।
मिली जानकारी के अनुसार, NHAI द्वारा यह फैसला यात्रियों की शिकायतों के बाद किया गया है, जिनका कहना था कि कम दूरी पर टोल वसूली से यात्रा महंगी हो जाती है। जानकारी के मुताबिक, इस नए नियम के बाद अब सीधा फायदा यात्रियों को मिलने वाला हैं। NHAI Toll Plaza New Rule
टोल प्लाजा पर होगा लागू
NHAI के अनुसार, अब दो टोल प्लाज़ा के बीच कम से कम 60 किलोमीटर की दूरी होनी चाहिए। यह नियम नए और प्रस्तावित टोल प्लाजा पर लागू होगा। पहले से बने टोल प्लाज़ा पर यह नियम समीक्षा के बाद लागू किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, इसका उद्देश्य यात्रियों को बार-बार टोल देने से राहत दिलाना और यात्रा को सुविधाजनक बनाना है। NHAI Toll Plaza New Rule
जानें क्यों लिया फैसला?
मिली जानकारी के अनुसार, यह नया नियम देशभर के नेशनल हाइवे पर लागू किया जाएगा। लंबे समय से यात्रियों की शिकायतें आ रही थीं कि छोटे-छोटे अंतराल पर टोल वसूले जा रहे हैं, जिससे ट्रैवल खर्च बहुत बढ़ गया है। NHAI Toll Plaza New Rule
जानकारी के मुताबिक, कई जगहों पर 10-20 किलोमीटर के अंदर ही दो टोल प्लाजा मिल जाते हैं, जिससे एक आम व्यक्ति को काफी परेशानी होती है।

