Top 10 Richest : ये है दुनिया के 10 सबसे अमीर सम्राट, इनके आगे बड़ी बड़ी हस्तियां भी लगेगी 'गरीब',देखें लिस्ट
Top 10 Richest In The World : दुनिया के अंदर एक से एक अमीर हस्तियां मौजूद है। आज भी कई देशों में राजशाही चल रही है। ये राजवंश इतने अमीर हैं कि दुनिया के बड़े बड़े लोग इनके आगे गरीब लगते है। ये इतने अमीर है की इनकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है।
इन्होंने दुनिया के एक बड़े भूभाग पर अपना राज किया है। एक समय कहा जाता था कि ब्रिटेन का सूरज कभी नहीं डूबता है, लेकिन दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर सम्राटों में किंग चार्ल्स का नाम नहीं है।
दुनिया के 10 सबसे अमीर राजा
दुनिया के सबसे अमीर सम्राट प्राचीन राजवंशों के वंशज हैं, जिन्होंने कभी विशाल क्षेत्रों और अर्थव्यवस्थाओं पर पूर्ण प्रभुत्व कायम किया था। लेकिन, इनमें से कई आज भी कई सम्राटों ने दुनिया के सबसे समृद्ध शाही परिवारों के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी है।
ब्रिटिश किंग चार्ल्स की संपत्ति
यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय एक वैश्विक रूप से प्रभावशाली सम्राट हैं, वे दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर सम्राटों की सूची में नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 747 मिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

महा वजीरालोंगकोर्न
थाईलैंड के सम्राट महा वजीरालोंगकोर्न दुनिया के सबसे अमीर राजा हैं। इनकी कुल संपत्ति 43 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान दुनिया के दूसरे सबसे अमीर सम्राट हैं। मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की कुल संपत्ति 30 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

हसनल बोल्कियाह
ब्रुनेई के सम्राट हसनल बोल्कियाह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शासक हैं। उनकी कुल संपत्ति 28 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद
सऊदी अरब के सम्राट सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद दुनिया के चौथे सबसे अमीर शासक हैं। उनकी कुल संपत्ति 18 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम
यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और दुबई के शासक मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम दुनिया के पांचवें सबसे अमीर सम्राट हैं। उनकी कुल संपत्ति 14 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

हेनरी ग्रैंड ड्यूक ऑफ लक्जमबर्ग
लक्जमबर्ग के सम्राट हेनरी ग्रैंड ड्यूक ऑफ लक्जमबर्ग दुनिया के छठे सबसे अमीर शासक हैं। उनकी कुल संपत्ति 4 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

हंस-एडम II
लिकटेंस्टीन के प्रिंस एडम II दुनिया के सातवें सबसे अमीर शासक हैं। उनकी कुल संपत्ति 4 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

तमीम बिन हमद अल थानी
कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी दुनिया के आठवें सबसे अमीर शासक हैं। उनकी कुल संपत्ति 2 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

मोहम्मद VI
मोरक्को के राजा मोहम्मद VI दुनिया के नौवें सबसे अमीर शासक हैं। उनकी कुल संपत्ति 2 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

अल्बर्ट II
मोनाको के राजा अल्बर्ट II दुनिया के दसवें सबसे अमीर शासक हैं। उनकी कुल संपत्ति 1 बिलियन डॉलर से अधिक है।


