पशुपालन एवं डेरिंग विभाग स्वयं रोजगार के लिए दे रहा है 25 से 90 प्रतिशत सब्सिडी:-- संदीप कुमार
तोशाम 17 अप्रैल।
एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि पशुपालन एवं डेरिंग विभाग स्वयं रोजगार के लिए बेरोजगार युवक और युवतियों को 25 से 90 प्रतिशत सब्सिडी दे रहा हे। संदीप कुमार बताया कि महिलाओं, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और जनरल वर्ग के लोगों को अलग-अलग सब्सिडी दी जा रही है।
उपमण्डल अधिकारी, पशुपालन एवं डेरिगं, डॉ सुनील शर्मा द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रति भैंस पर एक लाख रुपये तक, प्रति गाय पर 90 हजार तक और भेड़ बकरी फार्म पर 98000 रूपये तक की कीमत पर सब्सिडी दी गई है। उन्होंने बताया कि एससी वर्ग के लिए 90 प्रतिशत सब्सिडी दी गई है और बैकवर्ड तथा सामान्य वर्ग के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी दी गई है।
डॉ सुनील शर्मा ने बताया कि उपमंडल तोशाम के अंतर्गत आने वाले गांवों में विभाग द्वारा दुग्धारू पशुओं की डेयरी ईकाई व भेड बकरी व सुअर की ईकाई स्थापित करवाई गई है।
उनमें राजकीय पशु चिकित्सालय तोशाम के अंतर्गत आने वाले गांवों में 07 ईकाई स्थापित करवाई गई है। इनमें 02 दुधारू पशु ईकाई की 02, 04 दुधारू पशु ईकाई की 01 और 10 दुधारू पशु ईकाई की 01, 20 दुधारू पशु ईकाई एक यूनिट है। वहीं 6 भेड बकरी ईकाई तथा 01 सूअर ईकाई स्थापित की गई है। राजकीय पशु चिकित्सालय सागवान के अंर्तगत जाने वाले गांवों में 02 दुधारू पशु ईकाई स्थापित करवाई गई है, इनमें 02 दुधारू पशु ईकाई 01, 04 दुधारू पशु इकाई एक और 01 भेड़ बकरी ईकाई स्थापित की गई है। राजकीय पशु चिकित्सालय रिवासा के अंर्तगत वाने वाले गांवों में एक 02 दुधारू पशु ईकाई व 02 भेड़ बकरी ईकाई स्थापित की गई है। राजकीय पशु चिकित्सालय बजीना के अंर्तगत आने वाले गांवों में 02 दुधारू पशु ईकाई व 02 भेड बकरी ईकाई स्थापित की गई है।
राजकीय पशु चिकित्सालय ढाणी माहू के अंर्तगत आने वाले गांवों में 02 भेड़ बकरी ईकाई स्थापित की गई है।
राजकीय पशु चिकित्सालय खरकडी माखनान के अंर्तगत आने वाले गांवों में 05 दुधारू पशु ईकाई स्थापित करवाई गई हैं। इनमें 02 दुधारू पशु ईकाइ की 01, 01 दुधारू पशु ईकाई एक,04 दुधारू पशु ईकाई एक व 10 दुधारू पशु ईकाई एक तथा 02 भेड बकरी ईकाई स्थापित की गई है। राजकीय पशु चिकित्सालय पटोदी के अंर्तगत आने वाले गांवों में 09 दुधारू पशु ईकाई स्थापित करवाई गई हैं। इनमें 02 दुधारू पशु ईकाई, 10 दुधारू पशु ईकाई व 01 भेड बकरी ईकाई स्थापित की गई है।
राजकीय पशु चिकित्सालय कैरु के अंर्तगत आने वाले गांवों में 01 दुधारू पशु ईकाई, एक 01 भेड बकरी ईकाई स्थापित की नई है।
राजकीय पशु चिकित्सालय देवराला के अंर्तगत आने वाले गांवों में 03 दुधारू पशु ईकाई स्थापित करवाई गई हैं। इनमें 01 दुधारू पशु ईकाई व 01 भेड़ बकरी ईकाई स्थापित की गई है। राजकीय पशु चिकित्सालय भेरा के अंर्तगत जाने वाले गांवों में एक 04 दुधारू पशु ईकाइ, एक 10 दुधारू पशु ईकाई व भेड बकरी स्थापित की गई है। राजकीय पशुचिकित्सालय मिरान के अंतंगत जाने वाले गांवों में 05 ईकाई 02 दुधारू पशु ईकाइ व 01 दुधारू पशु ईकाई) व एक भेड़ बकरी ईकाई स्थागित की गई है।

