Animal Husbandry Subsidy Tosham: पशुपालन और डेयरी पर मिल रही 25 से 90 प्रतिशत सब्सिडी, एसडीएम संदीप कुमार ने दी जानकारी
स्वयं रोजगार के लिए पशुपालन एवं डेरिंग विभाग दे रहा है 25 से 90 प्रतिशत सब्सिडी:-- संदीप कुमार
महिलाओं, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग को दी जा रही है अलग-अलग सब्सिडी:-
तोशाम 25 सितंबर। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि पशुपालन एवं डेरिंग विभाग बेरोजगार युवक और युवतियों को स्वयं रोजगार के लिए 25 से 90 प्रतिशत सब्सिडी दे रहा है। संदीप कुमार बताया कि महिलाओं, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और जनरल वर्ग के बेरोजगारों को अलग-अलग सब्सिडी दी जा रही है।
उपमण्डल अधिकारी, पशुपालन एवं डेरिगं विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रति भैंस पर एक लाख रुपये तक, प्रति गाय पर 90 हजार तक और भेड़ बकरी फार्म पर 98000 रूपये तक की कीमत पर सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि एससी वर्ग के लिए 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है और पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। उपमंडल तोशाम के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में विभाग द्वारा दुग्धारू पशुओं की डेयरी ईकाई व भेड बकरी व सुअर की ईकाई स्थापित करवाई गई है।

उनमें राजकीय पशु चिकित्सालय तोशाम के अंतर्गत आने वाले गांवों में 07 ईकाई स्थापित करवाई गई है। इनमें 02 दुधारू पशु ईकाई की 02, 04 दुधारू पशु ईकाई की 01 और 10 दुधारू पशु ईकाई की 01, 20 दुधारू पशु ईकाई एक यूनिट है। वहीं 6 भेड बकरी ईकाई तथा 01 सूअर ईकाई स्थापित की गई है। राजकीय पशु चिकित्सालय सागवान के अंर्तगत जाने वाले गांवों में 02 दुधारू पशु ईकाई स्थापित करवाई गई है, इनमें 02 दुधारू पशु ईकाई 01, 04 दुधारू पशु इकाई एक और 01 भेड़ बकरी ईकाई स्थापित की गई है। राजकीय पशु चिकित्सालय रिवासा के अंर्तगत वाने वाले गांवों में एक 02 दुधारू पशु ईकाई व 02 भेड़ बकरी ईकाई स्थापित की गई है। राजकीय पशु चिकित्सालय बजीना के अंर्तगत आने वाले गांवों में 02 दुधारू पशु ईकाई व 02 भेड बकरी ईकाई स्थापित की गई है।
राजकीय पशु चिकित्सालय ढाणी माहू के अंर्तगत आने वाले गांवों में 02 भेड़ बकरी ईकाई स्थापित की गई है।