बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की मोबाइल वैन पहुंची गांव पिंजोखरा
तोशाम के गांव पिंजोखरा में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' मोबाइल वैन का स्वागत। स्कूली बच्चों और महिलाओं को लघु फिल्म व नाटक के जरिए महिला केंद्रित योजनाओं के प्रति किया जागरूक।
May 18, 2026, 16:03 IST
तोशाम, 18 मई।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान एवं महिला केंद्रित स्कीम का प्रचार-प्रसार करने व लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए चलाई गई मोबाइल वैन सोमवार को गांव पिंजोखरा में स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में पहुंची। इस मौके पर स्कूली बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिकों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित लघु फ़िल्म दिखाई गई। स्कूल मुखिया जयनारायण व महिला एवं बाल विकास से सुपरवाइजर प्रीति ने मोबाइल वैन का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर नाटक की सुंदर प्रस्तुति की गई।
इस मौके पर स्कूल मुखिया जयनारायण व सुपरवाइजर प्रीति ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। बस बेटियों के प्रति समाज को अपना नजरिया बदलने भर की देरी है ये तस्वीर बदल जाएगी, किसी भी समाज में लिंगानुपात तय करता है की बेटियों की स्थिति क्या है कम लिंगानुपात में सुधार को लेकर एक बड़ी मुहिम चलाई जा रही है जिसमें सभी को अपने योगदान की आहुति देनी होगी और समाज में बेटियों को उनका अधिकार और उचित सम्मान देना होगा। लोगों की अवधारणा या मानसिकता में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी सोच में बदलाव लाएं। उन्होंने बताया कि मोबाइल वैन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान एवं महिला केंद्रित स्कीमों का प्रचार-प्रसार करने व लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए चलाई जा रही है।
इस मौके पर आंगनवाड़ी वर्कर रबिता, जगवन्ती, मुनेश, कौशल्या के अलावा गांव से विभिन्न महिलाएं, गणमान्य नागरिक, स्कूल स्टाफ सदस्य व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।