बाल विवाह रोकथाम एवं संतुलित आहार के प्रति बच्चों और माताओं को किया जागरूक:- 
 

तोशाम और कैरु ब्लॉक में महिला एवं बाल विकास विभाग ने बाल विवाह के दुष्प्रभावों और संतुलित आहार पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पोषण पखवाड़े के तहत किशोरियों को दी गई जानकारी।

 
आंगनवाड़ी वर्कर जागरूकता अभियान

तोशाम, 21 अप्रैल।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उपमंडल के तोशाम और कैरु दोनों ब्लॉक में बाल विवाह रोकथाम एवं संतुलित आहार के प्रति बच्चों और माताओं को जागरूक किया गया। 
 गावं पटोदी के वीर शहीद रिछपाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्तर पर  बाल विवाह की रोकथाम एवं संतुलित आहार के महत्व के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया।


 कार्यक्रम में उपस्थित किशोरियों  को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं उन्हें इसके प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही संतुलित आहार के महत्व को समझाते हुए बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर सुपरवाइजर पंकज और राकेट लर्निंग डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सुलेखा, आंगनवाड़ी वर्कर कलावती, निर्मला द्वारा सयुक्त रूप बच्चों और माताओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि सही पोषण से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है तथा बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना समाज की जिम्मेदारी है। जहां कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य संबंधित कर्मियों ने सक्रिय भागीदार बन कर जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।