Tosham Har Ghar Tiranga Yatra: कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के नेतृत्व में तोशाम में 13 अगस्त को निकलेगी 'हर घर तिरंगा यात्रा'

तोशाम में 13 अगस्त को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा यात्रा' निकाली जाएगी। एसडीएम संदीप कुमार ने तैयारियों की जानकारी दी।

 
हरियाणा हर घर तिरंगा अभियान

केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के नेतृत्व में तोशाम में 13 अगस्त को निकली जाएगी हर घर तिरंगा यात्रा :- एसडीएम संदीप कुमार 

-हर घर तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के लिए विभागों को सौंपी जाएगी अलग अलग जिम्मेवारी:-


 -तोशाम को जाम मुक्त, हरा भरा और पर्यावरण व जल संरक्षण का दिया जाएगा सन्देश:- 


तोशाम, 06 अगस्त। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी की अध्यक्षता में तोशाम में 13 अगस्त को  हर घर तिरंगा यात्रा निकली जाएगी। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के लिए विभागों को अलग अलग जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। तिरंगा यात्रा के जरिये तोशाम को जाम मुक्त, हरा भरा और पर्यावरण व जल संरक्षण का संदेश भी आम जनता को जाएगा।


एसडीएम ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा 9 से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना तथा विभाजन के दौरान प्रभावित लाखों लोगों के प्रेरणा दायक संघर्ष, बलिदान और पीड़ा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान 150 वर्ष वंदे मातरम् थीम पर आधारित है, जिसके अंतर्गत विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


उमण्डल स्तर पर सभी सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायतों, स्वयंसेवी संगठनों तथा सामाजिक संस्थाओं के समन्वय से तिरंगा यात्राएं, बाइक, साइकिल एवं ई-बाइक रैलियां, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिताएं, सेल्फी विद तिरंगा अभियान तथा जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सभी कार्यक्रमों की निगरानी उमण्डल स्तर पर की जाएगी। अभियान के दौरान प्रमुख सरकारी भवनों, अस्पतालों, विद्यालयों, पुलों, प्रमुख चौकों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा रोशनी एवं सजावट की जाएगी। उपमंडल, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर तिरंगा एवं वंदे मातरम् विषय पर प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। तिरंगा यात्रा के दौरान वंदे मातरम् का गायन भी होगा।


उन्होंने बताया कि सेल्फी विद तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रमुख स्थानों पर विशेष सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। नागरिकों को हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपनी तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उपमंडल प्रशासन एवं सूचना, जन  जनसंपर्क एवं भाषा विभाग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा।


उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् थीम पर विशाल तिरंगा रंगोलियां बनाई जाएंगी, जिनमें स्थानीय कलाकारों, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विभिन्न सरकारी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बीपीएल परिवारों को तिरंगे उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी राष्ट्रीय ध्वज फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुरूप होंगे।


उन्होंने बताया विद्यालयों, महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को विभाजन के इतिहास एवं उसके मानवीय पक्ष से अवगत कराया जाएगा तथा उन्हें 1 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने सभी विभागों एवं प्रशासन को अभियान की समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।