Theft Case Bhiwani News: तोशाम पुलिस ने दुकान चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, एसी कंप्रेसर और पीतल बरामद

भिवानी के तोशाम में दुकान से चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। एसी कंप्रेसर, पीतल और नकदी बरामद।
 
Harish Milhat Nagar Hisar Arrest

थाना तोशाम पुलिस ने दुकान से सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर किया हासिल।

पुलिस टीम ने आरोपी से 01 किलो पीतल, 4,000/- रुपये, तीन टायर रिम, दो एसी कंप्रेसर, 6 अल्टरनेटर व नैट खोलने की मशीन की बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी पुलिस कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम पुलिस ने दुकान से सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मामले में शिकायतकर्ता मोहित कुमार निवासी गांव सरल, तहसील तोशाम, जिला भिवानी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी दुकान सिवानी रोड पर सोनालिका एजेंसी के पास स्थित है। दिनांक 16.10.2026 को शाम करीब 7 बजे जब वह अपनी दुकान संभालने के लिए पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला तथा दुकान से काफी सामान गायब था। इसके बाद उसने पास स्थित सोनालिका एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें दिखाई देने वाली गतिविधियों के आधार पर उसे गाड़ी में आए व्यक्तियों पर चोरी करने का शक हुआ। शिकायतकर्ता ने पुलिस से चोरी हुए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस द्वारा मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम के उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने दुकान से सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान *हरीश पुत्र दर्शन लाल निवासी मिल्लत नगर, हिसार* के रूप में हुई है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से चोरीशुदा 1 किलो पीतल, 4,000 रुपये, तीन टायर रिम, दो एसी कंप्रेसर, 6 अल्टरनेटर व नैट खोलने की मशीन बरामद की गई। आरोपी हरीश कबाड़ खरीदने का काम करता है। पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।