Workshop Theft Case Tosham: खारियावास निवासी की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी हरीश गिरफ्तार
थाना तोशाम पुलिस ने कार रिपेयरिंग वर्कशॉप से चोरी के मामले में हिसार निवासी आरोपी हरीश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया।
थाना तोशाम पुलिस ने कार रिपेयरिंग वर्कशॉप से सामान चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।
वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी व एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा किया बरामद, आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों के तहत थाना तोशाम पुलिस ने कार रिपेयरिंग वर्कशॉप से सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मामले का विवरण:
बिजेंद्र निवासी खारियावास ने थाना तोशाम में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिनांक 16.10. 2026 को उनकी कार रिपेयरिंग वर्कशॉप से सामान चोरी कर लिया गया था। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी:
दिनांक 25.10.2026 को थाना तोशाम में तैनात एएसआई संदीप कुमार ने कार्रवाई करते हुए वर्कशॉप से सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को आईटीआई चौक, तोशाम से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान *हरीश पुत्र दर्शन लाल, निवासी मिल्लत नगर, हिसार* के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने आरोपी से वारदात के दौरान प्रयोग की गई गाड़ी तथा एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया है। आरोपी हरीश को आज माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस द्वारा रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में जांच जारी है।