Bhiwani Power Supply Update: तोशाम और आसपास के सब-स्टेशनों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात, सुचारू हुई बिजली आपूर्ति

तोशाम में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान जिलाधीश साहिल गुप्ता के निर्देश पर एसडीएम संदीप कुमार ने सब-स्टेशनों पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति सुचारू करवाई।

 
SDM Sandeep Kumar Tosham

जिलाधीश के निर्देश पर उपमंडलाधीश संदीप कुमार ने बिजली घरों पहुंच कर चालू करवाए बिजली फीडर:- 

जिलाधीश साहिल गुप्ता ने बिजली कर्मियों की हड़ताल के मद्देनजर नियुक्त किए हैं बिजली घरों व सब  स्टेशनों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट

तोशाम, 23 अक्टूबर। बिजली कर्मचारियों द्वारा 24 अक्टूबर तक घोषित हड़ताल के चलते जिलाधीश साहिल गुप्ता के निर्देश पर उपमंडलाधीश संदीप कुमार ने डीएसपी दलीप सिंह के साथ बिजली घरों में पहुंच कर  बिजली फीडर चालू करवा दिए गए हैं। उन्होंने बिजली घर मिरान और झाँवरी तथा सब स्टेशन तोशाम, खानक,पटोदी, सागवान, ईशरवल, मिरान और झाँवरी की बिजली चालू करवा दी गई है।

 बता दें कि बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल के कारण जिलाधीश ने बिजली घरों व सब स्टेशनों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अस्पतालो, जलघरो व अन्य परिसरों में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। हड़ताल के दौरान जिलाधीश के निर्देश पर उपमंडलाधीश संदीप कुमार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीयों केसंग बिजली घरों और सब स्टेशनो पर पहुंच कर बिजली फीडरों को चालू करवाया ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। 

SDM Sandeep Kumar Tosham

वहीं दूसरी ओर जिलाधीश श्री गुप्ता ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 16(1) व 17(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिजली घरों- सब स्टेशनों पर कानून-एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसअधिकारियों के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। 

उपमंडलाधीश संदीप कुमार ने बताया कि जिलाधीश श्री साहिल गुप्ता द्वारा जारी आदेशानुसार 220 केवी सब-स्टेशन एचवीपीएनएल सांगवान, 220 केवी सब-स्टेशन एचवीपीएनएल ईशरवाल, 132 केवी सब-स्टेशन एचवीपीएनएल मिरान, 132 केवी सब-स्टेशन एचवीपीएनएल खानक तथा 33 केवी सब-स्टेशन तोशाम तथा 132 केवी सब-स्टेशन एचवीपीएनएल तोशाम पर नायब तहसीलदार तोशाम अशोक कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार 132 केवी सब-स्टेशन एचवीपीएनएल कैरू तथा 132 केवी सब-स्टेशन एचवीपीएनएल जुई, 33 केवी सब-स्टेशन जुई पर बीडीपीओ कैरू अमित तकक्षक को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया है। जिलाधीश ने अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने सभी संबंधित ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखें और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि प्रस्तावित हड़ताल के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।