पंचायत, प्रशासन और व्यापारियों की सयुंक्त बैठक में लिया सामूहिक फैसला:-
तोशाम को जाम मुक्त औऱ
हरा भरा बनाने में व्यापारियों कर रहे हैं अनूठी पहल :-
सुरेंद्र सिंह चौक से हर्बल पार्क भिवानी रोड बनेगा रॉल मॉडल :-
तोशाम, 01 जुलाई ।
एसडीएम संदीप कुमार के कुशल मार्ग दर्शन में उपमंडल अभियंता पीडब्लूडी बिजेन्दर सिंह,एससीपीओ अजय कुमार, सरपंच राजेश तंवर की अध्यक्षता में चौधरी सुरेंदर सिंह चौक से हर्बल पार्क तक के व्यापारियों की बीडीपीओ ब्लॉक में आयोजित की गई।
पंचायत, प्रशासन और व्यापारियों की सयुंक्त बैठक में सामूहिक फैसला लेकर तोशाम को जाम मुक्त औऱ
हरा भरा बनाने में व्यापारियों अनूठी पहल शुरु कर रहे हैं। सुरेंद्र सिंह चौक से हर्बल पार्क भिवानी रोड रॉल मॉडल बनाया जाएगा।
तोशाम को हरा भरा और जाम मुक्त बनाने में हर नागरिक को भागीदार बनाने का बेहतर क्रियानवन के लिए यह निर्णय लिया है।
बैठक में रॉल मॉडल बनाने के लिए दुकानदारों, रेहड़ी संचालको सहित तमाम व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों की भागीदारी के लिए सुझाव सांझे किए गए। सामूहिक फैसला लिया की रोड़ से सामान व शेड खुद हटाकर, प्रशासन द्वारा लगाए जाने वाले पौधे को गोद लेकर उसका रख रखाव करेंगे, रोड़ को साफ औऱ जाम मुक्त बनाएंगे।
इस रोड़ को हरा भरा, जाम मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए आम जनता भागीदार बननें का आह्वान करते हुए सभी की भागीदारी से ही कस्बा क्लीन, ग्रीन और जाम मुक्त बनेगा। व्यापारियों ने नैतिक जिम्मेदारी लेकर शहर को साफ सुथरा रखने में अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।
बैठक में बिजेन्दर प्रधान, सुरेंदर, मंजीत, ईश्वर,हाकीम अली, मुकेश बामलिया, रामकुमार, रमेश मिस्त्री,
सुनील शर्मा, बिजेन्दर पेंटर, दिलबाग,मदन सोनी, कालू, सत्येवान काटिया, कालिया, सोनू मिस्त्री,महादेव सहित सभी व्यापारी उपस्थित रहे।

