Haryana School Bus Guidelines: तोशाम में प्रशासन सतर्क, बसों में फिटनेस और सुरक्षा उपकरण जरूरी

एसडीएम संदीप कुमार ने निजी स्कूल बसों की बैठक में दिए निर्देश। सुरक्षित वाहन पॉलिसी का पालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई।
 
Tosham private school bus rules

स्कूल बसों में किसी भी तरह की लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई:- एसडीएम संदीप कुमार -: 

स्कूल बसों में सुरक्षित वाहन पालिसी के नियमों की पालना पूरी हो :-  संदीप कुमार 

एसडीएम ने बैठक में स्कूल बसों का निरीक्षण बारे दिए जरूरी दिशा निर्देश :-

तोशाम, 01 सितंबर। एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि स्कूल बसों में स्पीड गवर्नर, बसों पर पीला पेंट, संचालक का नाम, फिटनेस प्रमाणपत्र, चालक का वैध लाइसेंस, आधार नंबर और मोबाइल नंबर,बसों में आपात कालीन गेट, जीपीएस ट्रैकर, सीट बेल्ट, ड्राइवर व हेल्पर क़ी नेम प्लेट, इंसोरेंस व सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे, आग बुझाने के फायर सिलेंडर, फस्टेड किट आदि की व्यवस्थाए पूरी करवाए।
एसडीएम संदीप कुमार आज मंगलवार को निजी स्कूल बसों के बेहतर संचालन बारे अधिकारियों और स्कूल संचालको को दिशा निर्देश दे रहे थे।उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक में उनके साथ नायब तहसीलदार अशोक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी कैरू महेन्दर गिल, परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तथा प्राइवेट स्कूल संचालक मौजूद रहे।

 एसडीएम ने कहा कि स्कूल बसों में चालक एवं हेल्पर व परिचालक के पास वैध लाइसेंस और पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र हो। बसों में सभी संयंत्रों के कागजात पूरे और त्रुटि रहित होने चाहिए ।  एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि सभी स्कूल बसों में मानक बच्चों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्कूल प्रबंधक यह सुनिश्चित करें कि उनके वाहन पूर्ण रूप से फिट और सुरक्षित हों, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। एसडीएम ने निजी स्कूल संचालकों को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए केवल स्कूल बसों का ही उपयोग करें, अन्य किसी अवैध वाहन का सहारा न लें। यदि कोई स्कूल संचालक इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

एसडीएम ने सभी स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे सरकारी मानकों का पूरी तरह पालन करें और बसों की नियमित रूप से मरम्मत कराएं।