Wheel Washing Updates: 1 नवंबर 2026 से लागू नए नियम, व्हील वाशिंग सिस्टम व सेंसर न लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी

तोशाम में SDM संदीप कुमार ने क्रेसर एसोसिएशन के साथ बैठक कर PM 2.5 व PM 10 सेंसर लगाने, प्रदूषण रोकने और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पूरी खबर पढ़ें।
 
Tosham news today Hindi

पर्यावरण संरक्षण को लेकर क्षेत्र में प्रदूषण कम करने बारे करें अधिक से अधिक लोगों को जागरूक:- संदीप कुमार 

पर्यावरण संरक्षण में क्रेसर एसोशियसन बने विशेष भागीदार:- एसडीएम 

पहाड़ कम्पनी और क्रेसर संचालकों और क्रेसर यूनियन के बीच हो बेहतर तालमेल :- एसडीएम 

लोगों में अफवाह फलाने वालों के खिलाफ प्रशासन करेगा सख्त कानूनी कार्यवाही :- संदीप कुमार 

 तोशाम, 19 नवंबर। एसडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आज वीरवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर क्रेसर एसोशियसन के पदाधिकारियों के साथ   बैठक आयोजित की गईं।

यह बैठक डीसी साहिल गुप्ता के निर्देश पर जिला में एनसीआर में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होने के कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग/सीएक्यूएम की गाइड लाईन / ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के अनुसार की गईं।

एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि प्रदूषण बढऩे और वायु गुणवत्ता खराब रहने के पूर्वानुमान को देखते हुए 

पर्यावरण संरक्षण को लेकर क्षेत्र प्रदूषण कम करने बारे अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। प्रशासन और क्रेसर यूनियन सयुंक्त रुप से सकारात्मक प्रयास करें।

 एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा जारी आदेशों अनुसार एनसीआर में बदलते मौसम के बीच वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के सभी प्रावधान लागू है। प्रशासन और क्रेसर यूनियन सयुंक्त रुप से प्रदूषण को रोकने के लिए गंभीरता से प्रयास करना जरूरी है। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग/सीएक्यूएम ने जारी किए गए आदेशों के अनुसार सभी स्टोन क्रशरों पर पीएम 2.5 और पीएम 10 सेंसर अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में क्रेसर एसोशियसन विशेष भागीदार बने। 

 एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि पर्यावरण के लिए हमें चारों ओर जो कुछ भी है। हवा, पानी, जमीन, पेड़-पौधे, जीव-जंतु, सूर्य का प्रकाश, सब मिलकर पर्यावरण बनाते हैं। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना, प्राकृतिक संसाधनों को सही तरीके से इस्तेमाल करना और आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखना ही पर्यावरण संरक्षण है।

 उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के नए आदेश के तहत दिल्ली-एनसीआर में चल रही पत्थर क्रशर इकाइयों के लिए पीएम 2.5 और पीएम 10 सेंसर लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है।

सीएक्यूएम ने सीपीसीबी की 2023 की पर्यावरण गाइडलाइन को अब सीटीओ की शर्तों में शामिल कर दिया है, जिसके तहत क्रेसर पर लगातार निगरानी करने वाले सेंसर और ऑटोमेटिक व्हील वाशिंग सिस्टम लगाना जरूरी होगा। 

 एसडीएम ने बताया कि यह नया नियम 01 नवंबर 2026 से पूरे दिल्ली- एनसीआर में लागू हो गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी यूनिट ने तय समय तक सेंसर नहीं लगवाए तो उस पर भारी जुर्माना और यूनिट बंद करने तक की कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी क्रेसर संचालकों को जल्द से जल्द इस आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसडीएम संदीप कुमार ने  बैठक क्रेसर यूनियन के पदाधिकारियों से समीक्षा करते हुए कहा कि पहाड़ कम्पनी और क्रेसर संचालकों और क्रेसर यूनियन के बीच बेहतर तालमेल होना जरूरी है। बैठक में धर्म काँटों, रास्तो और क्रेसरो के सही पतो बारे भी मंत्रणा की गईं और कहा कि लोगों में बिना बात की अफवाह फलाने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।  बैठक में क्रेसर यूनियन के प्रधान अमर सिंह सहित सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।