-गर्मी के मौसम मे लोगों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति ही प्रशासन का प्रथम प्रयास: एसडीएम संदीप कुमार 
 

-एसडीएम ने जल घरो व जल संरक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण करके अधिकारियों से जानकारी लेकर दिए दिशा निर्देश -:
 
 
तोशाम न्यूज़
  तोशाम 02 जून।
 एसडीएम संदीप कुमार ने आज मंगलवार को तोशाम व पटोदी जल घरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति ही प्रशासन का प्रथम प्रयास है। एसडीएम ने तोशाम जलघर में जल संरक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण करके अधिकारियों से जल घरो में बनाए गए स्टोरज टंको मे पानी उपलब्धता की जानकारी लेकर उन्हें दिशा निर्देश भी दिए ।
  संदीप कुमार ने कहा कि प्रशासन द्वारा लोगों को स्वच्छ पेयजल की नियमित रुप से सप्लाई करवाई जा रही है। उन्होंने तोशाम जल घर में बने स्टोरेज टैंकों का निरीक्षण करने उपरांत कहा कि लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति उपलब्ध हो इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी आपसी तालमेल करके बेहतर पेयजजल सप्लाई करवा रहे हैं।
  उन्होंने बताया कि तोशाम जल घर में भारत की सबसे सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला है। बता दे कि तोशाम स्थित जल घर में क्वालिटी कंट्रोल ऑफ़ इंडिया से प्रमाणित प्रयोगशाला है। यहां आकर कोई भी व्यक्ति अपने पेयजल की जांच करवा सकता है। इसके अलावा विभाग ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रणाली पर भी यह व्यवस्था की गई है और सरकार द्वारा सभी ग्राम पंचायत को भी इसके साथ जोड़ा गया है। ताकि वे अपने गांव में होने वाली पेयजल सप्लाई की यहां जांच करवा लें।
 जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एसडीओ विक्रम पूनिया ने पेयजल सप्लाई के लिए जल घरों में पानी के संरक्षण पानी की सप्लाई फिल्टर करके भेजने सहित अन्य जानकारियां देते हुए बताया कि तोशाम में सभी 9 स्टोरज टेंक पानी के भरे हुए है। वहीं पटोदी के दोनों टेंक जल्द ही पानी के भर जायेंगे। पेयजल सप्लाई की कमी नहीं रहने दी जाएगी ।
 निरीक्षण के दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सब डिविजनल अभियंता विक्रम पूनिया, अश्वनी कुमार व कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।