Ration Depot Inspection Tosham: एसडीएम ने गांव बागनवाला के राशन डिपो की जांच की, उपभोक्ताओं ने जताई संतुष्टि

तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार ने गांव बागनवाला में राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 
Baganwala ration depot check

राशन डिपो पर कोताही कतई बर्दास्त नहीं की जाएंगी:- संदीप कुमार 

एसडीएम ने राशन डिपो का किया औचक निरीक्षण:-

तोशाम, 14 अक्टूबर। एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि राशन डिपो पर कोताही कतई बर्दास्त नहीं की जाएंगी। एसडीएम आज बुधवार को राशन डिपो का औचक निरीक्षण कर रहे थे। 

एसडीएम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम को साथ लेकर गांव बागनवाला की डिपो धारक श्रीमती अनीता देवी के राशन डिपो का औचक निरीक्षण के दौरान डिपो पर उपलब्ध आवश्यक राशन वस्तुओं के स्टॉक की जांच की गई। जांच के दौरान डिपो पर सभी राशन वस्तुएं पोस मशीन सरकार के नियमानुसार पाई गई। 

संदीप कुमार

इस मौके पर मौजूद लाभार्थियों से बातचीत करने पर उन्होंने पूरी मात्रा में समय पर राशन वितरण होने बारे व लाभार्थियों द्वारा मुफ्त में गेहूं मिलने बारे बताया गया। पात्र लाभार्थियों द्वारा डिपो धारका के राशन वितरण व अच्छा व्यवहार होने बारे संतुष्टि जाहिर की।