RTA Police Action Updates: नियमों की कमी मिलने पर मौके पर कटे चालान, एक सप्ताह में कागजात पूरे करने का अल्टीमेटम

तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार ने शिक्षा, आरटीए और पुलिस टीम के साथ प्राइवेट व स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया। नियमों में कमी पाए जाने पर मौके पर ही चालान काटे गए। पूरी खबर पढ़ें।
 
Haryana local news Hindi

बच्चों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा:- संदीप कुमार 

एसडीएम संदीप कुमार ने प्राइवेट व स्कूल बसों का किया औचक निरीक्षण,

कमी मिलने पर काटे चालान :-

तोशाम, 17 नवंबर। तोशाम के एसडीएम ने कहा कि बच्चों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। संदीप कुमार आज मंगलवार को शिक्षा, आरटीए, रोडवेज, पुलिस सहित पूरी टीम के साथ तोशाम उपमंडल में प्राइवेट बसों और प्राइवेट स्कूलों की बसों का औचक निरीक्षण कर रहे थे। एसडीएम ने स्कूल संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि 
स्कूल बस में बच्चा बैठता है तो उसकी जिम्मेदारी स्कूल और बस मालिक की होती है। अगर किसी भी बस में नियमों की कमी मिली तो चालान ही नहीं, बस को बंद भी किया जाएगा। 

 एसडीएम

 उन्होंने निरीक्षण के दौरान जिन बसों में कमी पाई गई, उनके मौके पर ही चालान किए गए। उन्होंने पीएस नवयुग और योगेश बाल विद्या मंदिरसहित अन्य स्कूलों की बसों के फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसिटीवी कैमरे , फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर, ड्राइवर का लाइसेंस और कंडक्टर की वर्दी सहित सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।

उन्होंने सभी प्राइवेट स्कूल संचालकों और बस मालिकों को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह के अंदर सभी कागजात पूरे कराएं, बसों में ट्रेड ड्राइवर ही रखें और ओवरलोडिंग बिल्कुल बंद करें। एसडीएम ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कई बसों में ओवरलोडिंग, बिना परमिट, अधूरे कागजात और सुरक्षा मानकों की कमी पाई जाने पर नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।