लड़कियों की स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन।
तोशाम के चौधरी सुरेन्द्र सिंह स्टेडियम में अंडर-19 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ। खंड शिक्षा अधिकारी विजय सांगवान ने की शिरकत।
तोशाम के चौधरी सुरेन्द्र सिंह स्टेडियम में स्कूली खेलकुद प्रतियोगिता में अंडर -19 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों की सभी खेलों की प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ, खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सांगवान ने किया। साथ में कार्यलाय से दिनेश कुमार सहित अन्य अध्यापकों ने भी शिरकत की। खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय सांगवान ने कहा कि खेलों से बच्चो का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रुप से सर्वागिण विकास होता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान करते हुए कहा कि खेलों को खेलों की भावना से मिलजुल कर अनुशासन में खेलना चाहिए।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डा० अनिल कुमार, डीपीई अरविन्द,डीपीई प्रतिपाल,पीटीआई जोटपाल, पीटी रविन्द्र, पीटीआई सीताराम,डीपीई पवन, मा, अजय, जिलेसिंह, कृष्ण कुमार, डीपीई सुनिल कुमार , पीजीटी अनिल कुमार, सावित्री, डीपीई मोनिका, राजपाल, प्रिन्स, प्रीतम, विजेन्दर, सुभाष, विक्रम, विरपाल ने अहम भूमिका निभाई। जोनल सचिव प्रवक्ता राजेश कुमार व प्रतियोगिता इंचार्ज डीपीई प्रीतपाल ने बताया कि लड़कों की सभी आयुवर्ग के सभी खेलों की प्रतियोगिताए आगामी 23 जुलाई को चौ० सुरेन्द्र सिंह खेल परिसर तोशाम में आयोजित होगी।

