-एसडीएम संदीप कुमार ने एसआईआर कार्य की करी समीक्षा बैठक :-
भिवानी, 26 जून।
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार ने अपने कार्यालय में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य- 2026 की समीक्षा करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। यह कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से समयबद्ध तरीके से किया जाना है। ऐसे में पुनरीक्षण कार्य में नियुक्त सुपरवाईजर और बीएलओ का सहयोग महिला एवं बाल विकास विभाग क़ी अधिकारी व कर्मचारी तालमेल करके बेहतर कार्य करें।
बैठक में तोशाम विधानसभा क्षेत्र के पंजीयन अधिकारी ने निर्देश दिए कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर फार्म वितरित किए गए हैं।
यदि कोई घर पर नहीं मिलता है तो उसके बारे में आसपास पड़ोस में पूछताछ करें ताकि यह पता चल सके वह व्यक्ति शिफ्ट हो गया है या दंपत्ति नौकरी करते हैं तो उनके घर पर सुबह-सुबह या शाम के समय पर फार्म वापिस लेने का काम करें।
उन्होंने सुपरवाईजर को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ बीएलओ के साथ प्रतिदिन बैठक करें और पूरे दिन की प्रगति की समीक्षा करें। सुपरवाईजर स्वयं भी उन घरों में जाकर आए।इसी प्रकार से सुपरवाईजर बीएलए व अन्य विभागों के अधिकारियो व कर्मचारियों साथ बैठक करें और उनका सहयोग लेकर एसआईआर काम में तेजी लाएं।
बैठक में विनोद,सचिन, रोशनलाल सुपरवाइजर, प्रीति, पूनम, महिला सुपरवाईजर, करन सिंह सहायक,मोनिका कोरडीनेटर , शिलोचना महिला बाल विकास विभाग,आंगनबाड़ी वर्कर उपस्थित रही।l

