करोड़ों की पेयजल परियोजनाओं से बदलेगी तोशाम की तस्वीर, हल्कावासियों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार
 

तोशाम विधानसभा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए 40.50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी। मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार।

 
Harisingh Sangwan Tosham

तोशाम/जुई, 22 जुलाई।

तोशाम विधानसभा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए करीब 40.50 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिलने पर क्षेत्रवासियों ने सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी का आभार व्यक्त किया है। हल्कावासियों का कहना है कि इन परियोजनाओं से गांवों और ढाणियों तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा तथा वर्षों पुरानी जलापूर्ति समस्याओं का समाधान होगा।

भारतीय जनता पार्टी के तोशाम संयोजक एडवोकेट हरी सिंह सांगवान, ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, राजकुमार जांगड़ा, जगबीर पंघाल (बागनवाला), बबली पंघाल, सुशीला, चावली, सुदेश, शीला, नवीन (बागनवाला), प्यारे धानक (बागनवाला), राजबीर नंबरदार (थिलौड़), आजाद सांगवान (सिढान), धर्म सिंह धानक (सिढान), उमेद सिहाग (सिढान), ईश्वर नुनिया (मंढान), जगमाल सांगवान (खावा), राजबीर सरपंच (निगाना कलां), सतीश (निगाना खुर्द), महेंद्र (बिगोवा), रामानंद (बिगोवा) तथा अनिल श्योराण (बागनवाला) ने संयुक्त रूप से कहा कि श्रुति चौधरी ने तोशाम हलके में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक पहल की है। इसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने बताया कि गांव कुसुम्भी में 2 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से जलघर में नई संरचनाओं का निर्माण तथा पंप हाउस से जलघर तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी। मालवास देवसर एवं मालवास कोहाड़ के लिए 4 करोड़ 67 लाख 85 हजार रुपये की लागत से नए जलघर का निर्माण तथा जूई कैनाल से पाइप लाइन बिछाई जाएगी। गांव बागनवाला में 23 लाख रुपये से अधिक की लागत से ढाणियों तक पेयजल पाइप लाइन पहुंचेगी, जबकि ढाब ढाणी में 3 करोड़ 71 लाख रुपये से अधिक की लागत से जलापूर्ति योजना का सुधारीकरण, अतिरिक्त संरचनाओं का निर्माण तथा नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी।

इसी प्रकार गांव दरियापुर में 20 लाख रुपये से अधिक की लागत से ढाणियों तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी। हेतमपुरा में 2 करोड़ 15 लाख 48 हजार रुपये से अधिक की लागत से जलापूर्ति योजना का सुधारीकरण, पुरानी मशीनरी में बदलाव तथा नई सप्लाई लाइनें बिछाई जाएंगी। जूई कलां में 7 करोड़ 78 लाख रुपये से अधिक की लागत से जलापूर्ति योजनाओं का नवीनीकरण और नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। कैरू प्रथम एवं द्वितीय में 7 करोड़ 37 लाख रुपये से अधिक की लागत से जलघर का अपग्रेडेशन तथा शेष गलियों में पाइप लाइनें डाली जाएंगी।

इसके अलावा खावा में 24 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की लागत से ढाणियों तक पेयजल पाइप लाइन, मंढान में 67 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की लागत से पाइप लाइन, निगाना कलां में 2 करोड़ 34 लाख 24 हजार रुपये से अधिक की लागत से जलापूर्ति योजना का नवीनीकरण एवं नई पाइप लाइन, निगाना खुर्द में 3 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की लागत से जलापूर्ति योजनाओं का सुधारीकरण, सिढान में 4 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक की लागत से नई पाइप लाइनें तथा थिलौड़ में 1 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक की लागत से पंपिंग मशीनरी बदलने के साथ नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी।

हल्कावासियों ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं निर्बाध पेयजल पहुंचाना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद तोशाम विधानसभा क्षेत्र के गांवों और ढाणियों में पेयजल व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों को लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।