राज्य बाल आयोग की नवनियुक्त चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण का किया सम्मान
भारतीय किसान संघ ने हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण का सम्मान किया। भाकिसं प्रदेश मंत्री महीपाल बड़दु ने इसे जिले के लिए गर्व की बात बताया।
भिवानी, 03 मई : भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नवनियुक्त चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण का सम्मान किया। भाकिसं के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री व बिजली आयाम प्रमुख महीपाल बड़दु ने तृप्ति श्योराण की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तृप्ति श्योराण राष्ट्रीय संघ के विभाग अधिकारी हरिपाल की सुपुत्री हैं। हरिपाल जी का हरियाणा में संगठन को मजबूत करने और किसानों की आवाज बुलंद करने में अतुलनीय योगदान रहा है।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ लंबे समय तक संगठन में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। आज उनकी बेटी को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलना पूरे जिले और किसान परिवार के लिए गर्व का विषय है। बड़दु ने कहा कि भाजपा सरकार ने भिवानी की बेटी को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक घनश्याम सर्राफ, भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक सहित भाजपा के उच्च नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

