गोली चलाने के मामले में 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 
गोली चलाने के मामले में 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

भिवानी।

पुलिस अधीक्षक भिवानी मनबीर सिंह के द्वारा जिला पुलिस व अपराध यूनिट को जिले में संगीन अपराध की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर ऐसे आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जो इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ - 2 भिवानी ने जीतू वाला जोहड़ पर गोली चलाने के मामले में दो आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 11.04.2025 को सुबह के समय विनोद उर्फ बिन्नू निवासी जीतू वाला जोहड़ अपने दो साथियों के साथ दिनोद रोड की तरफ जा रहे थे तभी कुछ व्यक्तियों के द्वारा विनोद व उसके साथियों पर हमला कर दिया था जिसमें दूसरे पक्ष के द्वारा विनोद व उसके साथी प्रशांत पर गोली चलाई गई थी जिसमें दोनों घायल हो गए थे और इलाज के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी में दाखिल कराया गया था थाना शहर पुलिस भिवानी ने घायल विनोद की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना शहर भिवानी में दर्ज किया था।

दिनांक 28.04.2025 को अभियोग में प्रभावी कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ - 2 भिवानी के उप निरीक्षक राजेश कुमार ने अभियोग में 02  आरोपियों को गांव तिगड़ाना से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए  आरोपीयों की पहचान प्रदीप पुत्र कृष्ण निवासी बृजवासी कॉलोनी भिवानी व जितेंद्र पुत्र धर्मबीर निवासी दुर्गा कॉलोनी भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों से वारदात वाले दिन प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।

 जांच इकाई के द्वारा अभियोग में मुख्य आरोपी सहित 03 अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं आरोपीयों को आज पेश माननीय न्यायालय में किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपीयों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। वही अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।