भीम स्टेडियम में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आगाज 

 
भीम स्टेडियम में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आगाज 

भिवानी :

स्थानीय भीम स्टेडियम में आयोजित की जा रही दो दिवसीय लडक़ों की अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का वीरवार को शुभारंभ किया गया।

प्रतियोगिता में लगभग 20 ओलंपिक व 12 नॉन ओलंपिक खेल विधाओं में आयोजित की जाएगी। जिसमें हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, जूडो, तैराकी, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, वॉलीबॉल, कुश्ती, बेसबॉल, कबड्डी, बेसबॉल, चैस, नेटबॉल, स्केटिंग योग, कैरम, रस्सा कसी आदि इवेंटस का आयोजन करवाया गया। पहले दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ भिवानी के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने किया तथा अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अनिल गौड़ द्वारा ने की।
     प्रतियोगिता के आयोजन समिति में प्राचार्य पवन शास्त्री स्टेट, प्राचार्य रीमा परमार सीमा सरदाना रविंद्र वैद, सत्यवान कोच, खेल प्रतियोगिता के ऑलओवर इंचार्ज एवं प्रभारी प्रवक्ता मदन गोपाल एवं सह प्रभारी विनोद पिंकू पीटीआई रहे। खेल प्रतियोगिता के आयोजन में पीटीआई, डीपीई व शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता की जिम्मेदारी रही। निर्णायम मंडल की भूमिका सुखदेव डीपीई, राजेश्वर डीपीई, राजेश सिवाच, राजवंती प्रवक्ता, सुनील कोहड़, सुशील दहिया, वीरेंद्र घणघस, श्रीपाल डीपीई, रामचंद्र पुनिया, प्रवीण भारद्वाज, मोतीलाल जांगड़ा, संजय सैनी, सरिता डीपीई, मंजीत पालवास, राजेश डीपीई धनाना, रविंद्र डीपीई तालू, जोगेंद्र पीटीआई मिताथल, पवन मिताथल, दयानंद डीपीई मानहेरू, गजानंद पीटीआई, सलेंदर पीटीआई, राजेश डीपीई कलिंगा, सुधीर मलिक, प्रदीप बॉक्सिंग, ललित चौहान टीआईटी, अनीता खेड़ा, लक्ष्मण गौड ने निभाई।
     खेल प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने बताया कि अंडर-17 आयु वर्ग की कुश्ती फ्री स्टाईल के 45 किलोग्राम भार वर्ग में मयंक भिवानी, 48 किलोग्राम भार वर्ग में दीक्षित बामला, 51 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्णा भिवानी, 55 किलोग्राम भार वर्ग में अंकुश बड़ेसरा, 60 किलोग्राम भार वर्ग में उज्ज्वल सांगा, 65 किलोग्राम भार वर्ग में दीपेंद्र मानहेरू, 71 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित भिवानी, 80 किलोग्राम भार वर्ग में सुमिता बामला व 92 किलोग्राम भार वर्ग में अभिमन्यु बामला विजेता रहे। इसी प्रकार अंडर-19 आयु वर्ग की 74 किलोग्राम भार वर्ग में निशांत ढांडा, 86 किलोग्राम भार वर्ग में केशव देवसर, 55 किलोग्राम भार वर्ग में सक्षम, 60 किलोग्राम भार में कोहीनुर देवसर, 63 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल बामला व 72 किलोग्राम भार वर्ग में दीवांशु विजेता रहे। विनोद पिंकू ने बताया कि लडक़ों की अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग की भिवानी की ब्लॉक की विजेता टीम 25 व 26 अगस्त को जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
      इस मौके पर मुख्यअतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल प्रतियोगिताएं बहुत मायने रखती है। प्रतियोगिताओं में भाग लेकर युवा ना केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते है, बल्कि मानसिक, सामाजिक और नैतिक विकास में भी आगे बढ़ते है। उन्होंने कहा कि खेल में रणनीति और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है तथा प्रतिस्पर्धा के दौरान मानसिक दबाव को सहने की शक्ति से आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे किसी ना किसी खेल को जरूर अपनाएं। अंत में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पीटीआई डीपीई, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता, प्राचार्य, स्काउट गाइड के बच्चों एवं कर्मचारी व अधिकारियों की प्रशंसा की।