लडक़ों की दो दिवसीय स्कूली जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
भिवानी
स्थानीय भीम स्टेडियम में जारी लडक़ों की दो दिवसीय अंडर 11 व 14 की जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज व उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर ने बतौर मुख्यअतिथि पहुंचकर किया। प्रतियोगिता में कुल 31 खेल इवेंट करवाए जा रहे हैं। इनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, साइकिलिंग, स्केटिंग, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, स्विमिंग, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो, नेटबॉल, योगा सहित विभिन्न खेल शामिल हैं। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी भिवानी सुभाष चंद्र भारद्वाज ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा वर्ग में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना, उनकी प्रतिभा को निखारना और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलता हैं उन्होंने सभी से आगे भी इसी प्रकार उत्साहपूर्वक और समर्पण के साथ कार्य करने का आहवान कियाा। प्रतियोगिता के ऑल ओवर इंचार्ज डा. अनिल कुमार रहे तथा सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति में खंड शिक्षा अधिकारी सिवानी डा. सुरेंद्र कुमार, पवन शास्त्री प्राचार्य स्टेट अवॉर्डी, विनोद पिंकू, अरविंद कौशिक डीपीई रहे।
वही प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक मंडल की भूमिका सुनील कुमार कन्वीनर, संजय यादव, पुष्पा पीटीआई, आशा पीटीआई, सुदेश बापोड़ा, जोगेंद्र सिंह, राजेश्वर, अनिल सांगवान, प्रदीप, सुधीर, राजेश, सतेंद्र, पवन फौगाट, लाजपत, महा सिंह, सुनील, रविंद्र, जयवीर, सुशील, अनिता खेड़ा, बबीता, मनोज, मुकेश कुमार, सुखदेव, विनोद, प्रविंद्र, मदन गोपाल, अजय, मुनेश कुमार, अरविंद, प्रवीण, सुनील, नसीब सिंह, राजेश, गजानंद, शिव कुमार, डा. सुरेंद्र सिंह, पवन शास्त्री, सत्यवान ने निभाई। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज ने स्कूली खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी पीटीआई, डीपीई, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता, प्राचार्यों एवं अन्य कर्मचारियों की प्रशंसा की। भारद्वाज ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी से आगे भी इसी प्रकार उत्साहपूर्वक और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बॉक्स
ये रहे परिणाम
प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने बताया कि अंडर-14 आयु र्व की खो-खो में सिवानी ने लोहारू को 8-0 से, भिवानी ने बहल को 4-1 से, बवानीखेड़ा ने कैरु को 2-1 से को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। वही फाइनल मुकाबला भिवानी व तोशाम के मध्य खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि सॉफ्टबॉल व बेसबॉल में ब्लॉक भिवानी के खिलाडिय़ों का चयन किया गया। पिंकू ने बताया कि अंडर-11 आयु वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में 20 किलोग्राम भार वर्ग में शौर्य, 22 किलोग्राम में अविश, 24 किलोग्राम में हर्ष, 26 किलोग्राम में पूर्व, 28 किलोग्राम में सननी, 30 किलोग्राम में लविश, 32 किलोग्राम में विराट, 34 किलोग्राम में जसबीर तथा 34 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में चिराग विजेता रहे। इसी प्रकार अंडर-14 आयु वर्ग की जूड़ो में निलेश, केशन, विहान, विनीत ग्रेवाल, अरमान, शिवम, अरूण विजेता रहे।

