अंडर-17 व अंडर-19 बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

 
अंडर-17 व अंडर-19 बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

भिवानी :

स्थानीय भीम स्टेडियम में मंगलवार को बालिकाओं की अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में भिवानी ब्लॉक के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेलों में बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अनिल गौड़ द्वारा की गई।

आयोजन समिति के नोडल अधिकारी प्रवक्ता  मदन गोपाल रहे, जिनके नेतृत्व में संपूर्ण कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि शिव कुमार तंवर सहित अनेक शिक्षकों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना व उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता आगामी दो दिनों तक विभिन्न लगभग 20 ओलंपिक व 12 नॉन ओलंपिक खेल विधाओं में आयोजित की जाएगी। जिसमें हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, जूडो, तैराकी, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, वॉलीबॉल, कुश्ती, बेसबॉल, कबड्डी, बेसबॉल, चैस, नेटबॉल, स्केटिंग योग, कैरम, रस्सा कसी आदि इवेंटस का आयोजन करवाया गया।

खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में आयोजन समिति में रीमा परमार प्राचार्य राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक कला, सीमा सरदाना, पवन शास्त्री स्टेट अवॉर्डी, रविंदर वैद प्राचार्य, प्रवेश गौतम, अनिल अलवासिया, सत्यवान कोच, अनिल काटपालिया, सह प्रभारी  विनोद पिंकू रहे।
      खेल प्रतियोगिता  के आयोजन में  पीटीआई, डीपीई व शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता की और जिम्मेदारी रही वही निर्णायम मंडल की भूमिका सुखदेव डीपीई, राजेश्वर डीपीई, राजेश सिवाच, राजवंती प्रवक्ता, सुनील कोहड़, सुशील दहिया, वीरेंद्र घणघस, श्रीपाल डीपीई, रामचंद्र पुनिया, प्रवीण भारद्वाज, मोतीलाल जांगड़ा, संजय सैनी, सरिता डीपीई, मंजीत पालवास, राजेश डीपीई धनाना, रविंद्र डीपीई तालू, जोगेंद्र पीटीआई मिताथल, पवन मिताथल, दयानंद डीपीई मानहेरू, गजानंद पीटीआई, सलेंदर पीटीआई, राजेश डीपीई कलिंगा, सुधीर मलिक, प्रदीप बॉक्सिंग, ललित चौहान टीआईटी, अनीता खेड़ा, लक्ष्मण गौड ने निभाई।

विनोद पिंकू ने बताया कि लड़कियों की अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग की भिवानी की ब्लॉक की विजेता टीम 22 अगस्त से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का हिस्सा होंगी। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। इससे ना केवल शारीरिक ऊर्जा का विकास होता है, बल्कि युवा मानसिक रूप से भी मजबूत बनते है। ऐसे में प्रत्येक युवा को किसी ना किसी खेल में जरूरी भाग लेना चाहिए।
बॉक्स
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए पीटीआई विनोद पिंकू ने बताया कि जूड़ो स्पर्धा में 36 किलोग्राम भार वर्ग में तमन्ना, 40 किलोग्राम भार वर्ग में रश्मी, 44 किलोग्राम भार वर्ग में मुस्कान, 48 किलोग्राम भार वर्ग में कनिष्का, 52 किलोग्राम भार वर्ग मे अंशु, 57 किलोग्राम भार वर्ग में नितिका, 63 किलोग्राम भार वर्ग में तन्वी, 70 किलोग्राम भार वर्ग में अन्नु व 70 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में अंशिका प्रथम रही। इसी प्रकार जूड़ो की अंडर-19 आयु वर्ग की 36 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा, 40 किलोग्राम भार वर्ग में गुंजन, 44 किलोग्राम भार  वर्ग में सरिता, 48 किलोग्राम में रीना, 52 किलोग्राम भर वर्ग में मीनू, 57 किलोग्राम भार वर्ग में किरण, 63 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा, 70 किलोग्राम भार वर्ग में राखी व 70 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में लक्षित प्रथत रहे। पिंकू ने बताया कि अंडर-17 आयु वर्ग की बैंडमिंटन स्पर्धा में सखी, गारिका, शैफाली, मिष्ठी विजेता रहे। अंडर-19 आयु वर्ग की बैंडमिंटन स्पर्धा में रविना, मीनाक्षी, कुकुम व किरण विजेता रहे।
     विनोद पिंकू ने बताया कि खेल ट्रायल के रूप में सॉफ्टबॉल अंडर-17 लड़कियों में वीर शहीद कैप्टन ओपी दलाल घुसकानी की टीम व अंडर-17 अंडर-19 लड़कियों में तिगड़ाना स्थित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीम विजेता रही। इसमें बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलिंगा अंडर 17 की टीम के खिलाडिय़ों का भी हिस्सा रही। वही कबड्डी में अंडर-19 आयु वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालिंगा व अंडर-17 लड़कियों में फूलन दे स्कूल धनाना की टीम विजय रही। आज के खो-खो मैच में पहला मैच पं. सीताराम व ढ़ाणा लाडनपुर, दूसरा मैच धनाना व मुंढाल खेला गया।