मुख्यमंत्री जन संवाद में एक बार फिर से हंगामा

 
मुख्यमंत्री जन संवाद में एक बार फिर से हंगामा

नारनौल।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के महेंद्रगढ़ जिले में जनसंवाद पर फिर बवाल मच गया है। मुख्यमंत्री ने कल महेंद्रगढ़ के गांव सिहमा को उप तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। इसका पता चलते ही गांव दोगड़ा अहीर के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वह शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। उनका कहना है कि उनका गांव दोगड़ा अहीर सिहमा से बड़ा है, इसलिए उसे भी उप तहसील बनाया जाना चाहिए। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री मनोहर रात को इसी दोगड़ा अहीर गांव में रुके हुए थे।

गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के घेराव का ऐलान कर दिया। इलाके के विधायक उन्हें मनाने आए तो ग्रामीणों ने उनका भी जमकर विरोध कर बैरंग लौटा दिया। इसका पता चलते ही मुख्यमंत्री मनोहर ने दोगड़ा अहीर के लोगों को बातचीत के लिए बुलाया। जिसमें उन्होंने उप तहसील के लिए गांवों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट को लेकर अधिकारियों पर ठीकरा फोड़ दिया।

इस मीटिंग में मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों से सिहमा को उपतहसील बनाने संबंधी फिजिबिलिटी रिपोर्ट अधिकारियों से मांगी थी। अधिकारियों ने उनको सही फिजिबिलिटी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करवाई। उन्हें नहीं पता था कि दोगड़ा अहीर की भी ऐसी मांग है। अब वे दोनों गांव की फिजिबिलिटी रिपोर्ट मंगवाएंगे। जिस गांव की रिपोर्ट सही होगी, उसी को ही उपतहसील बनाया जाएगा। अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal