ग्रामीण पानी उबाल कर पीएं: डॉ रघुवीर शांडिल्य

 
ग्रामीण पानी उबाल कर पीएं: डॉ रघुवीर शांडिल्य

तोशाम।

सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना करते हुए डीसी साहिल गुप्ता के आदेश पर एसडीएम रवि मीणा के कुशल मार्गदर्शन में गांव सागवान में बाढ़ के कारण हुए जल भराव की स्थिति को देखते हुए सीएमओ रघुवीर सिंह शाडिल्य की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज बुधवार को विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाया गया।
जिला चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामीणों को बताया कि पानी को उबाल कर पीए और खाने बनाने में इस्तेमाल करें। 
चिकित्सा अधिकारी, तोशाम किशोर ने स्वास्थ्य टीम के साथ  घर-घर जाकर ग्रामीणों से उनकी समस्याएँ पूछी गई और मरीजों की स्वास्थ्य जांच करके आवश्यक दवाइयाँ वितरित की तथा उन्हें बेहतर घरेलू  उपचार के लिए परामर्श भी दिया।
जो लोग अस्पताल आने में असमर्थ थे, उन्हें स्वास्थ्य टीम ने गांव में ही घर-घर जाकर दवाइयाँ उपलब्ध करवाई और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

साथ ही बाढ़ के बाद फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करते हुए विशेष जानकारी भी साझा की गई।
ग्रामीणों ने भी स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की और कहा कि घर-घर जाकर दी गई यह सुविधा उनके लिए बेहद लाभकारी रही।
वहीं जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग के सब डिविज़नल अभियंता विक्रम पुनिया ने बताया कि ग्रामीणों को विभाग द्वारा टैंकरों के जरिये स्वच्छ पेयजल सप्लाई दी जा रही है।