दादरी में महिला की संदिग्ध मौत, पिता बोले करंट लगाकर मारा

 
दादरी में महिला की संदिग्ध मौत, पिता बोले करंट लगाकर मारा

चरखी दादरी।

शहर निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने उसके पति व उसके परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला के शव को चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। मृतका की पहचान दादरी शहर निवासी करीब 24 वर्षीय प्रीति के रूप में हुई है।

पिता बोले करंट लगाकर मारा चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे दादरी शहर के घिकाड़ा रोड़ निवासी जगबीर ने बताया कि उसकी बेटी ने करीब पांच साल पहले दादरी शहर निवासी आशीष से लव मैरिज की थी। उसने बताया कि वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।

बीती रात को उसे फोन मिली थी कि प्रीति ने सुसाइड कर लिया है उसे निजी अस्पताल ले जाया गया है। जब वह निजी अस्पताल पहुंचा तो गाड़ी में उसकी बेटी का शव का था। जब वह वहां पहुंचा तो उसके ससुराल के लोग शव को गाड़ी में छोड़कर चले गए बाद में उन्होंने गाड़ी का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शव को चरखी दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया।

हत्या के आरोप मृतका के पिता ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि उसके पैर का अंगूठा व उंगली जली हुई हैं। उसे कंरट लगाकर मारा गया है। जबकि उसे बताया गया था कि उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सिविल अस्पताल पहुंचा मृतका का पिता जगबीर पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर फूट-फूटकर रोया ओर उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस टीम पहुंची अस्पताल शुक्रवार को डीएसपी धीरज कुमार, सीटी थाना एसएचओ सन्नी कुमार व एफएसएल टीम सिविल अस्पताल पहुंची। टीम करीब आधे घंटे तक शवगृह में रही और गहनता से निरीक्षण किया। उसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। 2020 में की थी लव मैरिज जगबीर ने बताया कि उसकी बेटी ने बस स्टैंड के सामने स्थित कॉलोनी में रहने वाले युवक आशीष से 2020 में लव मैरिज की थी। वह 2020 में ही लोक निर्माण विभाग में बतौर क्लर्क नौकरी लगी थी और दादरी रेस्ट हाउस में उसकी ड्यृटी थी। उसने बताया कि उसका पति कुछ काम नहीं करता था और रुपये आदि के लिए उसके साथ मारपीट भी करता था। दो बच्चो की मां थी मृतका मृतका के पिता ने बताया कि उसके बेटे के दो बच्चें हैं। बड़ी लड़की है जो करीब साढे तीन साल की है जबकि एक डेढ़ साल का बेटा भी है। सात बजे हुई थी बात मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी वीरवार को पांच बजे ड्यूटी से घर लौटी थी और शाम सात बजे फोन पर उससे बात हुई थी। उसने बताया था कि वह खाना बना रही है। उसके बाद रात करीब पौने 11 बजे उसे उसकी मौत की सूचना मिली।