भिवानी में महिला से ताबीज-बालियां ठगी

भिवानी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने एक महिला से गले का ताबीज और बालियां ठग कर फरार हो गए। घटना उस समय हुई, जब महिला खरीदारी करने बाजार आई थी। इस दौरान दो युवकों ने उसे नोटों की गड्डी दिखाई। इसके बाद उन्होंने महिला को बातों में उलझाकर बालियां और ताबीज छीन लिए।
उन्होंने उसे एक रुमाल दिया, जिसकी जांच करने पर उसमें पत्थर निकले। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। भिवानी के गांव धनाना के मिलवान पाना निवासी शकुंतला ने शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने शिकायत में बताया कि 7 मई को करीब 2 बजे वह भिवानी के घंटाघर चौक के पास कपड़े खरीदकर सड़क पर निकली थी।
इस दौरान एक लड़का उसके पास आया। उसने कहा कि उसे पानीपत का रास्ता बताओ। तब महिला ने कहा कि ऑटो में बैठकर बस स्टैंड चलो। तभी वहां एक और लड़का आया। तब उन दोनों लड़कों ने उसे एक पैकेट में लिपटी हुई पैसों की गड्डी दिखाई। उसने कहा कि आप अपना गले का लॉकेट और कान की बाली मुझे दे दीजिए और मैं आपको बदले में यह पोटली दे दूंगा।
वहीं शकुंतला ने उन लड़कों को मना कर दिया। फिर भी उन लड़कों ने कहा कि अपनी ताबीज व कानों के बाले निकालकर दे दो, हम उन्हें रुमाल में बांधकर दे देंगे। इसके बाद महिला उन दानों युवकों की बातों में आ गई और ताबीज व कानों के बालियां निकालकर उनको दे दिए।
उन्होंने रुमान में ताबीज व कानों के बालियां डाले। रुमाल उसे दिए और नोटों की गड्डी दे दी। कुछ दूर जाकर देखा तो रुमाल के अंदर कानों के बाले व ताबीज नहीं थी। उसकी जगह पत्थर मिले। नोटों की गड्डी की जगह कागजों के टुकड़े मिले। दोनों ने धोखाधड़ी करके ताबीज व कानों के बाले ठग लिए। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।