भिवानी में महिला कर्मचारी से मारपीट:पशु अस्पताल में ड्यूटी के लिए पहुंची थी
भिवानी के गांव प्रेम नगर निवासी पशु अस्पताल की महिला कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब महिला कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर पशु अस्पताल जा रही थी। इस दौरान गेट पर मिली एक महिला ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर डंडे से हमला कर दिया।
इस घटना में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही परिवार को आरोपियों से खतरा भी बताया।
भिवानी के गांव प्रेम नगर निवासी शीला देवी ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया कि वह पशु अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। 19 मई को वह ड्यूटी के लिए अस्पताल पहुंची थी। वहां पर पहले से ही प्रेम नगर निवासी मीना गेट पर खड़ी थी। जिसने हाथ में डंडा पकड़ रखा था। जैसे ही वह वहां पहुंची तो आरोपी महिला ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। जिसमें उसने उसके हाथ, पैर व सिर पर वार किए। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर मौके से चली गई।
घर पर हथियार सहित आए आरोपी पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी महिला झगड़ालु महिला है। गांव में बार-बार झगड़ा करती रहती है। पीड़िता ने बताया कि बेटी ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी महिला ने कुछ लोगों को डराने के लिए उनके घर भी भेजा। जो हथियार लिए हुए थे। आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे। जो घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। इधर, पीड़ित ने गुहार लगाई की आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी भी की जाए।

