महिला ने नाबालिग बॉयफ्रेंड किया किडनैप

 
महिला ने नाबालिग बॉयफ्रेंड किया किडनैप

नारनौल से बेंगलुरु की शादीशुदा महिला अपने 15 साल के प्रेमी को किडनैप कर ले गई। दोनों की फ्री फायर नाम की ऑनलाइन गेम खेलते हुए दोस्ती हुई। फिर प्यार हुआ और अब महिला उसे अपने साथ ले गई। वह उससे मिलने पार्क में पहुंची थी।

इस बारे में नाबालिग लड़के के पिता ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने पार्क से लेकर उससे आगे संभावित रास्तों के CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है। किशोर के मोबाइल फोन की हिस्ट्री खंगाल कर भी पुलिस उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

 लड़के के पिता ने बताया कि सुमेया दूसरे समुदाय की है और वह उनको कह रही थी कि लड़का उनके परिजनों से ज्यादा उसकी बात मानता है। जो वह कहेगी लड़का वही करेगा। वहीं, वह उनको चैलेंज देकर गई थी कि एक माह में वह लड़के को अपने साथ ले जाएगी और लड़का उसके साथ ही रहेगा।

 लड़के के पिता ने बताया कि लड़का मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं है। उसने 7वीं कक्षा तक पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह मोबाइल का शौकीन है और दिनभर मोबाइल पर ही गेम खेलता रहता है।