मंदिर में दर्शन करने आई महिला के गले से तोड़ी चेन
भिवानी
जिले के गांव देवसर स्थित माता के मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए आई एक महिला की सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। माता के दर्शन करने के बाद जब महिला वापस नीचे पहुंची, तो देखा कि उसके गले से सोने की चेन गायब है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
भिवानी के गांव फुलपुरा के कविता ने जुई कलां पुलिस थाने में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह 24 मार्च को अपने पति के साथ गांव देवसर स्थित माता के मंदिर में गई थी। जहां वे माता के दर्शन करने के लिए गए थे। करीब डेढ़ बजे वे मंदिर में लाइन में लगे हुए थे। वहां पर काफी भीड़ भी थी। भीड़ में महिलाएं काफी संख्या में थी।
उसी भीड़ में उसके गले से चेन किसी अज्ञात महिला ने तोड़कर चोरी कर ली।
जब उसने नीचे आकर देखा, तो उसके गले में चेन नहीं मिली। उसने अपने स्तर पर काफी तलाश किया, लेकिन चोरी करने वाली महिला का कहीं पर पता नहीं चला।
उसके सोने की चेन करीब डेढ़ तोले (15 ग्राम) की थी, जिसके साथ लॉकेट भी था। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

