महिला एवं विकास विभाग ने राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए मांगे आवेदन
भिवानी।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुषमा स्वराज, इंदिरा गांधी महिला शक्ति, कल्पना चावला वीरता, बहन शन्नो देवी पंचायती राज, लाइफ टाइम अचीवर्स व समाजसेवी पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
अधिक जानकारी के लिए पंचायत भवन स्थित महिला एवं विकास कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय तथा नियम व शर्ते डब्लूईडीएचआरवाई.जीओवी.इन पर संपर्क कर सकते हैं।
डीसी साहिल गुप्ता ने ये जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए महिलाएं एक दिसंबर तक अपने आवेदन जमा कर सकती हैं। यह पुरस्कार आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में पांच लाख रुपए, एक प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा।
इस पुरस्कार के लिए किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अपना आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में विभाग के प्रोफार्मा के अनुसार जमा करा सकती है। आवेदक का जन्म हरियाणा में हुआ हो और महिलाओं के हित के लिए काम करती हो। नामांकन करने के दौरान नामांकित व्यक्ति जीवित होना चाहिए।
इंदिरा गांधी महिला शक्ति, कल्पना चावला वीरता, बहिन शन्नो देवी पंचायती राज, लाइफ टाइम अचीवर्स व समाजसेवी पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित 26 तक
डीसी ने बताया कि राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए महिलाओं से इंदिरा गांधी महिला शक्ति, कल्पना चावला वीरता, बहिन शन्नो देवी पंचायती राज, लाइफ टाइम अचीवर्स व समाजसेवी पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन 26 दिसंबर तक आवेदन जमा करा सकती हैं।
ये पुरस्कार आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए 1.50 लाख रुपए, कल्पना चावला वीरता पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए, लाइफ टाइम अचीवर्स पुरस्कार के लिए 21 व 51 हजार रुपए की राशि दी जाती है। समाजसेवी पुरस्कार व महिला उद्यमी पुरस्कार के साथ एक प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा।
इस पुरस्कार के लिए किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अपना आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में विभाग के प्रोफार्मा के अनुसार जमा करा सकती है। आवेदक का जन्म हरियाणा में हुआ हो और महिलाओं के हित के लिए काम करती हो।

