वूमैन हैल्पिंग सोसायटी ने धूमधाम से मनाया करवाचौथ पर्व
भिवानी:
वूमेन हेल्पिंग सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित करवा चौथ का कार्यक्रम इस वर्ष अत्यंत भव्य, शानदार और यादगार रहा। संस्था ने पारंपरिक उत्साह और आधुनिक प्रस्तुतियों के मेल से एक सफल आयोजन किया, जिसमें स्थानीय समुदाय की महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में विधायक घनश्याम सर्राफ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सभी उपस्थित महिलाओं को करवा चौथ की पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वूमैन हैल्पिंग सोसायटी की सस्थापक व अध्यक्षा सुशीला देवी सिंह ने की। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता, डांस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
विशेष रूप से जिन बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया, उन्हें विशेष पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वूमेन हेल्पिंग सोसाइटी ने इस विशाल और सफल आयोजन के लिए उन सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया। इस मौके पर सुशीला देवी सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम ना सिर्फ एक पर्व का उत्सव था, बल्कि यह महिलाओं को एक मंच पर लाकर उनकी कला और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का भी एक प्रयास था।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हमारी संस्कृति के परिचायक होते है, जो कि हमारी गौरवशाली संस्कृति की जानकारी भविष्य की पीढिय़ों तक पहुंचाती है। ऐसे में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन बहुत जरूरी है। इस अवसर पर ममता अरोड़ा, पिंकी बागड़ी, प्रीति कांगड़ा, सीता, महिमा, सुनील प्रधान, पूनम, उर्मिला, सीमा, रीमा, सोनिया, नीलम सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

