दूषित पेयजल को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंची महिलाएं

भिवानी:
स्थानीय वार्ड नंबर-25 के चेजारों की ढ़ाणी में इन दिनों दूषित पेयजल की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते क्षेत्रवासी खासे परेशान है तथा उन्हे महामारी फैलने का भय सता रहा है।
जिसके समाधान की मांग को लेकर वार्ड नंबर-25 के चेजारों की ढ़ाणी गली नंबर-2 की महिलाएं वीरवार को एक बार फिर से वार्ड-25 के पार्षद विनोद प्रजापति के नेतृत्व में उपायुक्त से मिले तथा समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान क्षेत्रवासी दूषित पेयजल सप्लाई को बोतल में भरकर उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचे, ताकि उपायुक्त को उनकी स्थिति का अंदाजा लग सकें।
इस मौके पर वार्ड नंबर-25 के पार्षद विनोद प्रजापति ने बताया कि वार्ड नंबर-25 के चेजारों की ढ़ाणी गली नंबर-2 में पिछले कई दिनों से दूषित पेयजल सप्लाई की समस्या बनी हुई। जिसके समाधान की मांग कई बार अधिकारियों को की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पब्लिक हैल्थ के जेई फोन तक नहीं उठाते।
पार्षद विनोद प्रजापति ने कहा कि उनके वार्ड में पेयजल, सीवरेज, लटकती बिजली की तारों की समस्या बनी हुई है, जिसके समाधान की मांग क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर उन्होंने उपायुक्त के समक्ष उठाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ऑनलाईन शिकायतें दर्ज करवाने की बात कहते है, जबकि क्षेत्रवासियों ने चार बार ऑनलाईन समस्या दर्ज करवाई है, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस उपरोक्त समस्या का समाधान ना तो ऑनलाईन तथा ना ही ऑफलाईन तरीके से किया जा रहा है।
जिसके चलते क्षेत्रवासियों में रोष बना हुआ है। पार्षद विनोद प्रजापति ने कहा कि पब्लिक हैल्थ विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र में दूषित पेयजल सप्लाई के चलते बीमारियां फैल रही है। ऐसे में क्षेत्र में बीमारियां के फैलने से रोकने के लिए पहले पब्लिक हैल्थ विभाग पर नकेल लगानी होगी। उन्होंने कहा कि आज भी उपायुक्त ने पहले की तीन बार की तरह समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
नागरिकों ने बताया कि सुबह उठते हुए पानी सबसे पहली व अहम जरूरत होती है, लेकिन वार्ड नंबर-25 के चेजारों की ढ़ाणी गली नंबर-2 में दूषित पेयजल की सप्लाई की जा रही है। जिसके चलते क्षेत्रवासी खासे परेशान है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान की मांग वे कई बार अधिकारियों से कर चुके है, लेकिन अधिकारी उनकी समस्या का समाधान करने की बजाए सिर्फ नजरअंदाज कर रहे है। जिसके चलते नागरिकों में खासा रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि दूषित पेयजल सप्लाई के चलते उनके क्षेत्र में बीमारियां फैसल रही है। ऐसे में वे मांग करते है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाए। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों ने चेतवनी दी कि यदि उनकी पेयजल संबंधी समस्रूा का समाधान नहीं हुआ तो वे दादरी गेट पर रोड़ जाम लगाने को मजबूर होंगे।
इस अवसर पर रीना, मीना, राधा, सुनीता, राधा, भीमा, मीनू, रीना, मीना देवी, बिमला, गेंदा देवी, सुबीता, ओमपति, सरिता, पिंकी, मंजू सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।