बरसाती पानी निकासी के लिए बङी परियोजना का कार्य धरातल पर शुरू:रवि मीणा
तोशाम।
एसडीएम रवि मीणा (आईएएस) ने कहा है कि गांवों की आबादी को सम्भावित बाढ़ के खतरों से बचाने के लिए बङी परियोजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने स्वास्थ, पंचायती राज, बिजली व जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी, सिंचाई, पशु पालन, राजस्व, विकास एवं पंचायत विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आबादी क्षेत्रों में बाढ़ के खतरों से बचाने के लिए सभी प्रकार के व्यापक प्रबंध शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण किए जाएं।
एसडीएम रवि मीणा ने बताया कि आबादी को जल भराव जैसे संकट से बचाने के लिए गावों में तटबन्ध बनाया जाएगा। उन्होंने बताया आबादी क्षेत्र प्रभावित न हो इसके लिए भविष्य के मद्देनजर पुख्ता प्रबंध किए गए जाएंगे।
उन्होंन बताया कि बरसाती पानी निकासी के लिए बङी परियोजना का कार्य धरातल पर शुरू कर दिया गया है। बिजली विभाग ने सागवान, दागं कला व खुर्द तथा बलियाली, सुई आदि के लिए 11000 वोल्टेज की नई लाइन पर युध्द स्तर पर काम शुरू किया गया है। यह साढ़े तीन किलोमीटर लम्बी लाइन निर्बाध रूप से आपातकालीन बिजली की सप्लाई देगी। वहीं इलाके में आबादी क्षेत्र जलभराव से प्रभावित न हो इसके लिए हर संभव कदम उठाएं जा रहे हैं। विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल से बाढ राहत बचाव कार्य कर रहे हैं।
बिजली निगम के अधिकारियों को
अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पम्प सैट लगाए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि आबादी क्षेत्र जलभराव से प्रभावित न हो इसको प्राथमिकता पर लेकर कदम उठाए जा रहे।
पानी निकासी के लिए बनाए नए चैनल बनाए जा रहे हैं।
सरकार के दिशा-निर्देश पर शासन और प्रशासन संसाधनों के साथ में जल भराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी में जुटा है। पानी की निकासी के लिए अलग से नए चैनल भी बनाए जा रहे हैं और भविष्य में बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए परियोजना पर काम शुरू किया गया है।
बता दें कि भारी बारिश के चलते ड्रेन ओवर फ्लो हो जाने से ड्रेनों के टूटने का कारण भी अत्यधिक बारिश रहा है। सिंचाई विभाग के साथ-साथ अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी पानी निकासी को लेकर फील्ड में उतरे हुए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से डेलीबेसिज पर रिपोर्ट लेकर क्षेत्र के गांवों में जलभराव के प्रति गंभीरता जानकारी लेकर अधिकारियो को सङक योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बारिश से किसानों और आमजन को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी।
बारिश के पानी निकासी के लिए अलग से चैनल बनाए जाएंगे इसके साथ-साथ भविष्य के मद्देनजर परियोजनाएं तैयार कर उन पर काम शुरू किया गया है ताकि आने वाले समय में लोगों को जल भराव की समस्या का सामना ना करना पड़े।आपदा के दौरान आपस में मिलकर समस्या का हल निकालना और आपदा का सामना करने का होता है।
अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता पंहुचाना सुनिश्चित कर रहे हैं।
गांव सागवान, दांग कला और ढाणी बीरन आदि गांव क्षेत्र लो लाइन में होने के कारण पानी जमा हो गया है। जल्द से जल्द पानी निकासी के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।
नागरिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं स्वास्थ्य जांच, स्वच्छ पेयजल, पशुओं का नियमित उपचार, फोगिंग और अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी संबंधित विभागों से डेलीबेसिज पर फीडबैक भी ली जा रही है।

