Haryana Congress Gherao BJP Office: यमुनानगर में बीजेपी दफ्तर का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने की कार्रवाई
यमुनानगर : यमुनानगर में विरोध प्रदर्शन कर रहे अंबाला से सांसद वरुण मुलाना सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा के कार्यालय का घेराव करने के लिए जा रहे थे। पहले बीच रास्ते में पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई। कांग्रेसी जब बेरीकेट्स को लांघकर कार्यालय तक पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में भी सांसद और उनके साथी भाजपा के खिलाफ जमकर नीरेबाजी करते हुए नजर आए।
कांग्रेस का आज पूरे हरियाणा में भाजपा के कार्यालय का घेराव करने का ऐलान था और इस कड़ी में यमुनानगर में अंबाला से सांसद वरुण मुलाना अपने सैंकड़ों साथियों के साथ भाजपा के कार्यालय की तरफ चल पड़े भाजपा कार्यालय से पहले ही पुलिस ने बैरिकेट्स लगा रखे थे और यहीं पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आगे जाने से पुलिस ने रोक दिया।

बैरिकेट्स पर पुलिस के साथ सांसद और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की जमकर धक्का मुक्की हुई इसके बाद कौन सी कार्यकर्ता जैसे तैसे बैरिकेट्स को लॉन्ग कर आगे बढ़ गए पुलिस इन कार्यकर्ताओं को रोकने में लगी हुई थी लेकिन कार्यकर्ता भाजपा के कार्यालय के गेट तक पहुंच गए हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाजपा कार्यालय के गेट को अंदर से बंद कर दिया और सांसद वरुण मुलाना गेट पर ही बैठ गए ।
.jpg)
पुलिस ने जब संसद को वहां से हटाने का प्रयास किया तो फिर से एक बार पुलिस के साथ धक्का मुक्की शुरू हो गई काफी प्रयास के बाद पुलिस ने सांसद वरुण मुलाना और उनके दर्जनों साथियों को हिरासत में लेने का फैसला लिया और पुलिस ने तुरंत संसद को हिरासत में लेकर उन्हें बस में चढ़ने लगे तो उनके साथी फिर से उग्र हो उठे।
.jpg)
पुलिस ने माहौल देखते हुए सांसद सहित उनके कई साथियों को हिरासत में लेने के बाद उन्हें बस में बिठा लिया लेकिन युवा कार्यकर्ता पुलिस के हाथ नहीं आ रहे थे। ऐसे में पुलिस को इन के साथ जबरदस्ती करनी पड़ी और युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को घसीटते हुए बसों तक ले गए और यहां पर भी कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नजर आए।
हालांकि सांसद को बस में बिठा रखा था और यहां से भी सांसद विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे थे। सांसद का कहना है कि भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ भी वह अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जिस पर पुलिस ने उन्हें भी नहीं बख्शा। ऐसे में पुलिस भी भाजपा की कठपुतली बनी हुई है।