पुलिस लाइन भिवानी में योग शिविर का किया सफल आयोजन 

 
पुलिस लाइन भिवानी में योग शिविर का किया सफल आयोजन 

भिवानी ।

पुलिस अधीक्षकमनबीर सिंह  के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन, भिवानी में एक संगठित योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे मनोयोग के साथ योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक भिवानी अनुप कुमार सहित पुलिस बल के सैकड़ों अधिकारियों एवं कर्मचारियों, बच्चे वह पुलिस लाइन में रहने वाले पुरुष व महिलाओं ने भाग लेकर योगाभ्यास में सहभागिता की।

योग प्रशिक्षक सिकंदर ने कराया अभ्यास  करीब एक घंटे तक चले इस योग सत्र का संचालन  आयुष विभाग भिवानी से आए द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयं विभिन्न योग क्रियाओं को कर प्रदर्शन करते हुए सभी उपस्थित कर्मियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान विधियों का अभ्यास करवाया।
योग अभ्यास के दौरान आयुष विभाग भिवानी से डॉक्टर मनोज कुमार ने उपस्थितजनों को बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक संतुलन, तनाव मुक्ति तथा कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है।

उप पुलिस अधीक्षक का संबोधन
             कार्यक्रम के उपरांत  उप पुलिस अधीक्षक भिवानी  ने कहा कि योग एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा को सशक्त बनाती है। पुलिस विभाग के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि हमारे अधिकारी एवं कर्मचारी स्वस्थ, सजग एवं ऊर्जावान रहें। इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए।

पुलिसकर्मियों में योग के प्रति जागरूकता  प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, योग शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक एवं समर्पण भाव से भाग लिया। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए नियमित रूप से योग को अपने जीवन में शामिल करने का संकल्प भी व्यक्त किया।