बाल झड़ने से परेशान युवक ने लगाई फांसी

 
बाल झड़ने से परेशान युवक ने लगाई फांसी
करनाल ।  गांव पिंगली में एक नाबालिग ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी पर लटका देख परिवार वालों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। वह उसे नीचे उतार तुरंत अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह कई दिनों ने अपने बाल झड़ने से परेशान था।

मृतक की पहचान गांव पिंगली निवासी पंकज के रूप में हुई है। पंकज के ताऊ राजेश ने बताया कि पंकज दो बहनों का इकलौता भाई था। वह सिर के बाल झड़ने से परेशान था। कई बार परिवार के लोगों ने उसे समझाया भी, लेकिन वह फिर भी परेशान रहता था। मंगलवार को पड़ोस में डीजे बज रहा था। उन्हें लगा कि वह वहां गया हुआ है, लेकिन उसने फांसी लगाई हुई थी।

परिजनों ने बताया कि पंकज का 22 जनवरी को जन्मदिन था। लेकिन उसने अपने जन्मदिन से पहले ही यह कदम उठा लिया। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इकलौता बेटा दुनिया छोड़ कर चला गया।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंकज के शव का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal