बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की मौत, परिजनों का शव लेने से इंकार
भिवानी
गांव चांग में बिजली विभाग की लापरवाही से शुक्रवार सुबह करीब 28 साल के युवक करंट लगने से मौत हो गई । युवक की मौत के बाद गांव चांग बिजली घर के सामने ग्रामीण व परिजनों ने देर रात 9 बजे तक दीपक का शव रख उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए थे।

इस दौरान गुजरानी पुलिस चोकी इंचार्ज बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया लेकिन परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस की कोई भी बात नही मानी।
देर रात करीब 10 बजे बिजली विभाग के एक्सईन मौके पर पहुंचे व परिजनों व ग्रामीणों को समझाया इसके बाद परिजन मृतक दीपक का पोस्टमार्टम करवाने भिवानी सामान्य अस्पताल पहुंचे। लेकिन अपनी मांग पूरी नही होते देख ग्रामीणों व परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद दीपक के शव को लेने से इंकार कर दिया ।
इस मामले में सदर थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। मृतक के पिता की शिकायत पर बिजली विभाग के लाईनमैन के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

