Ideal Gram Sabha Presentation: खानक स्कूल के बच्चों ने किया आदर्श ग्राम पंचायत का मंचन, गांव के विकास कार्यों को किया प्रदर्शित

तोशाम के खानक स्कूल में आयोजित हुई युवा ग्राम सभा और ग्राम पंचायत। विद्यार्थियों ने आदर्श ग्राम पंचायत का किया सफल मंचन।

 
ideal gram panchayat presentation

खानक में युवा ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत का आयोजन:-

तोशाम, 19 सितंबर।  आज शनिवार को खानक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवा ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत का आयोजन हुआ। यह आयोजन शिक्षा विभाग के निर्देश पर एसडीएम संदीप कुमार निर्देशन और खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार के कुशल मार्ग दर्शन में हुआ। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खानक के विद्यार्थियों ने  एक आदर्श ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत का मंचन किया। विद्यार्थियों ने इस मंचन के द्वारा यह दिखाने की कोशिश की एक आदर्श ग्राम सभा और ग्राम पंचायत किस प्रकार गांव  के विकास के लिए कार्य कर सकती है। 

खानक

उल्लेखनीय है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खनक की ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत टीम ब्लॉक स्तर पर प्रथम प्रथम रही थी, इसीलिए जिला स्तर पर इस इस ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत का मंचन किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री भूपेंद्र मलिक, प्रवक्ता श्री महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, डॉ रमेश रंगा, सतपाल, सुनीता शर्मा, सागर, रणवीर सिंह और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।