फतेहाबाद में ताऊ देवीलाल को दी श्रद्धांजलि:जजपा अध्यक्ष बोले- कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत को CM बनाने की शपथ ली

96
SHARE

 

फतेहाबाद।

हरियाणा के फतेहाबाद में ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि पर जन नायक पार्टी (जजपा) के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने देवी लाल पार्क में लगी ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने यहां पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर तो रोष व्यक्त किया ही, साथ में कहा कि जजपा वर्करों ने शपथ ली हे कि वे दुष्यंत चौटाला को सीएम बनाएंगे। चंडीगढ़ मसले पर कहा कि राजधानी पर हरियाणा का बराबर हक है।

देवीलाल पार्क में पहुंचे कार्यकर्ता

फतेहाबाद के देवीलाल पार्क में ताऊ को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे। इनके बीच पहुंचे जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर वे सरकार से इस पर लगाम लगाने की भी मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों द्वारा लगातार तेल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, जिसका कारण कोई भी हो सकता है, लेकिन मैं सरकार से मांग करूंगा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर लगाम लगाई जाए।ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।

हमारे कार्यकर्ताओं की भी शपथ

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के लगातार बढ़ रही ग्राफ को लेकर भी उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों की आशा होती है कि वह आगे बढ़े, उन्होंने कहा कि आज जन नायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी शपथ लेते हैं, कि दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनाएंगे। चंडीगढ़ के मामले पर उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर हरियाणा और पंजाब का बराबर का हक है इसको लेकर हरियाणा के कई बड़े और नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ चुकी है।

 अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal