बीए छात्रा का हत्यारा निकला गार्ड, अब तक दुष्कर्म के बाद 4 लड़कियों को उतार चुका है मौत के घाट

 
बीए छात्रा का हत्यारा निकला गार्ड, अब तक दुष्कर्म के बाद 4 लड़कियों को उतार चुका है मौत के घाट
फरीदाबाद , कुछ दिन पहले 22 वर्षीय युवती की हत्या कर शव को झाडिय़ों में फैंकने वाला आरोपी सिक्योरिटी गार्ड सिंहराज ने चौकाला वाला खुलासाा किया है। फरीदाबाद पुलिस रिमांड के दौरान उसने तीन अन्य लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या करने की बात कबूली है। उन लड़कियों के शवों को आगरा नहर में फेंक दिया। डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादियान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वह एक सीरियल किलर है। इससे पहले वह तीन अन्य नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर शव नहर में फैंक चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 31 दिसंबर को 22 वर्षीय लडक़ी को सैक्टर 17 में नहर के पुल के पास ले गया। फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर शव झाडिय़ों में फेंक दिया। हत्या के बाद युवती का मोबाइल फोन अपने साथ लेकर वह फरार हो गया था। यह आरोपी एक अस्पताल में गार्ड की नौकरी करता है। जा चुका है पहले जेल डीसीपी फरीदाबाद ने बताया कि आरोपी का अपराधिकत रिकॉर्ड बहुत पुराना है। उसने वर्ष 1986 में अपने चाचा तथा उसके बेटे की हत्या कर दी थी। दिसंबर 19 में चाय की रेहड़ी लगाने वाली 15 वर्षीय नाबालिक लडक़ी के साथ दुष्कर्म किया, शोर मचाने पर आरोपी ने उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी थी। जून 21 में फिर एक नाबालिक लडक़ी को अपना शिकार बनाया, विरोध करने पर उसकी भी गला दबाकर हत्या कर शव आगरा नहर में फेंक दिया। आरोपी है छात्रा के पिता का दोस्त आरोपी गार्ड 22 वर्षीय बीए की छात्रा के पिता का दोस्त है। 31 दिसंबर को छात्रा घर से नानी के यहां जाने के लिए घर से निकली थी। आरोपी और युवती के नाना-नानी दस साल एक -दूसरे को जानते भी है। इसलिए छात्रा आरोपी पर भरोसा करती थी।   अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे  https://www.youtube.com/bhiwanihulchal
बीए छात्रा का हत्यारा निकला गार्ड, अब तक दुष्कर्म के बाद 4 लड़कियों को उतार चुका है मौत के घाट