Bhojpuri Movie: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की नई फिल्म हुई रिलीज, किरदार बना देगा आपको दीवाना
Bhojpuri Movie: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की नई फिल्म 'अक्षरा' रिलीज हो गई है। अक्षरा सिंह को भोजपुरी फिल्मों की स्टार क्वीन कहा जाता है। इस फिल्म का नाद आप घर बैठे भी ले सकते है।
आइए जानते है किस प्रकार आप इस फिल्म को बिना कही जाए घर बैठे मजे से देख सकते है। इस फिल्म का ट्रैलर हम दे रहें है जिसके आधीम से आप इसे यूट्यूब पर जाकर देख सकतें है।
भोजपुरी फिल्मों की स्टार अक्षरा सिंह की फिल्म 'अक्षरा' को जिन लोगों ने देख ली है, वो तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
अक्षरा ने फिल्म में एक टीचर का रोल प्ले किया, जो बच्चों को पढ़ा-लिखाकर आत्मनिर्भर बनाने का काम करती है, तो साथ ही गुंडों को लेडी सिंघम बनकर पीटती भी है।
कब और कहां देखें
'अक्षरा' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसे 11 जनवरी को रिलीज किया गया। फिल्म में अक्षरा सिंह के अलावा अंशुमान मिश्रा, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, धानी गुप्ता, बीना पांडे, प्रतिभा साहू, विद्या सिंह, संजीव मिश्रा और अखिलेश शुक्ला समेत कई और भोजपुरी कलाकार हैं।
'अक्षरा' को देव पांडे ने डायरेक्ट किया है और कहानी राकेश त्रिपाठी की है। फिल्म के गाने शानदार हैं और म्यूजिक ओम झा ने दिया है। वहीं लिरिक्स प्यारे लाल यादव, सभा वर्मा, फनिंदर राव और राकेश निराला ने लिखे हैं।

