Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना 'पियर फराक वाली 2' ने मचाया धमाल, पवन सिंह का देसी स्वैग देख फिदा हुए फैंस
Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने का खुमार हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर से फैंस के लिए म्यूजिक का तड़का लेकर आए हैं। पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना 'पियर फराक वाली 2' रिलीज हो चुका है।
रिलीज होने के साथ ही पवन सिंह का ये गाना यू्ट्यूब पर वायरल हो गया है। इस गाने में पवन सिंह का देसी स्वैग फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। रिलीज होने के 2 दिन के अंदर ही इस गाने को मिलियन्स में व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
Pawan Singh और शोना पांडे की केमिस्ट्री ने लूट फैंस का दिल
भोजपुरी गाना 'पियर फराक वाली 2' 23 मई को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। देखते ही देखते ये गाना वायरल हो गया। इस गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस शोना पांडे नजर आ रही है।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ शोना पांडे पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही है। दोनों की केमिस्ट्री और जबरदस्त एक्सप्रेशन्स गाने को और भी खास बना रहे हैं। फैंस भी गाने पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, जो इसके व्यूज के आंकड़े में साफ नजर आ रहा है।

