पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली,30 दिन पहले हुई थी युवक की दूसरी शादी

226
SHARE

पलवल।

शादी को महीना भी नहीं हुआ था कि पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी का प्रयास किया। वारदात हरियाणा के पलवल में अलीगढ़ मार्ग पर किठवाड़ी गांव के पास बसी नई कॉलोनी की है। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक की दूसरी शादी थी। पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

नहीं छूटी थी हाथों की मेंहदी

पलवल के चांदहट थाना प्रभारी रामचंद्र जाखड़ ने बताया कि जिला मथुरा (यूपी) के चौकड़ा गांव निवासी डूंगर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 7 फरवरी 2022 को उसने अपनी बेटी रजनी (19) की शादी जिला मथुरा (यूपी) के सीगोनी गांव निवासी ग्रीटिंग नौहवार के साथ की थी। ग्रीटिंग फिलहाल अपने परिवार के साथ पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर किठवाड़ी गांव के पास बसी नई कॉलोनी में मकान बनाकर रहता है।

ससुर रखता था गंदी नजर

शादी के बाद से ही रजनी को उसका ससुर मोहन सिंह परेशान करने लगा और गंदी नजर रखने लगा। पीडित का कहना है कि रजनी का ससुर रजनी से बार-बार पैर दबाने के बहाने अश्लील हरकतें करने लगा तो उसने इसकी शिकायत उनसे की। जिस पर उन्होंने अपनी बेटी से इसकी शिकायत अपने पति से करने की बात कही।

ससुर की शिकायत पर हत्या

रजनी ने जब अपने ससुर की शिकायत पति व सास से की तो उन्होंने उल्टा उसे ही चुप रहने के लिए कहा। शुक्रवार रात को रजनी की उसके पति, सास व ससुर ने गोली मारकर हत्या कर दी। जब वे पलवल पहुंचे तो उन्हें रजनी का शव जिला नागरिक अस्पताल में मिला। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर उक्त आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पहली पत्नी छोड़ गई थी

SHO ने बताया कि ग्रीटिंग की पहली शादी हुई थी, जिसके कुछ दिन बाद ही दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। जिसका दोनों पक्षों की सामूहिक पंचायत में फैसला कर लड़की वाले अपनी लड़की को वापस ले गए थे। जिसके बाद ग्रीटिंग की दूसरी शादी 7 फरवरी 2022 को रजनी के साथ हुई थी। ग्रीटिंग ने 4 मार्च को देर रात रजनी को सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और बाद में अपने हाथ में भी गोली मार ली।

पुलिस हिरासत में इलाज

गोली लगने से आरोपी ग्रीटिंग घायल हो गया। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर उपचार के लिए पलवल के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने रजनी के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हे और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal