हिसार में पत्नी की गला घोंटकर हत्या:बुड्ढ़ाखेड़ा गांव में एक सप्ताह पहले ही किराए पर रहने आए थे

109
SHARE

हरियाणा के हिसार के उकलाना थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दुर्गाष्टमी पर दिल दहला देने वाली खबर आई है। करीब सप्ताह भर से गांव बुड्‌ढ़ाखेड़ा में किराए पर रहे रहे एक व्यक्ति ने आधी रात के बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका की दूसरी शादी हुई थी। सुबह उसकी बहन बुड्‌ढ़ा खेड़ा में पहुंची तो बैड पर उसका शव पड़ा था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में लगता है कि हत्या गला घोंट कर की गई है। वारदात के बाद से पति फरार है।

रात 12 के बाद वारदात

जानकारी के अनुसार नारनौंद निवासी नीतू (27) की शादी गांव उगालन के राहुल (30) के साथ हुई थी। राहुल नशेड़ी किस्म का है और वह पत्नी के साथ फिलहाल उकलाना थाना क्षेत्र के गांव बुड्‌ढाखेड़ा में बिश्नोई मंदिर के पास एक सप्ताह से किराए के मकान में रह रहा था। यह हवेलीनुमा मकान है और यहां कई अन्य परिवार भी रहते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि वे रात को 12 बजे सोए थे, तब तक कोई वारदात नहीं हुई थी। इसके बाद वे सो गए। कूलर पंखों की आवाज मे कोई शोर शराबा सुनाई नहीं पड़ा था।

दूसरी शादी थी नीतू की

मृतका नीतू की राहुल के साथ दूसरी शादी हुई थी। इससे पहले उसकी शादी दलजीत के साथ हुई थी। दोनों के दाे साल का एक बेटा भी हुआ। इसके बाद दलजीत के साथ उसका झगड़ा हो गया और 2022 में ही दोनों में तलाक हो गया। नीतू अपने दो साल के बेटे को लेकर मायके आ गई। बाद में परिजनों ने उसकी दूसरी शादी गांव उगालन के राहुल के साथ कर दी। शादी के बाद से ही राहुल व नीतू में झगड़ा शुरू हो गया। शायद झगड़े का कारण पहले पति से हुआ उसका बच्चा था।अब राहुल ने उसकी तकिए से मुंह व गला घोंटकर हत्या कर दी।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal