शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, जिंदा जल गई महिला

 
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, जिंदा जल गई महिला
रोहतक।
गांव गोगाहेड़ी में एक महिला जिंदा जल गई। घटना उस समय हुई जब महिला अपने घर में चारपाई पर लेटी हुई थी। घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और महिला की भी आग में झुलसने के कारण मौत हो गई। महिला दिव्यांग होने के कारण खुद को बचा भी नहीं पाई।
मृतका की पहचान रोहतक के गांव गोगाहेड़ी निवासी करीब 47 वर्षीय सुदेश के रूप में हुई है। जो बचपन से ही दिव्यांग थी और चलने-फिरने में असमर्थ थी। इसलिए शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद खुद को बचा नहीं पाई। मृतका को दो बच्चे हैं। पति की मौत के बाद दोनों बच्चों को खुद ही संभालती थी।
मृतका के परिवार वालों ने बताया कि जब सुदेश करीब 3 वर्ष की थी, तभी से यह दिक्कत है। बीमारी के कारण वह दिव्यांग हो गई। जिससे व चलने फिरने में असमर्थ थी। वहीं अब वह अपने हाथों के बल पर चला करती थी, लेकिन चलने में दिक्कत का सामना जरूर करना पड़ रहा था।
सुदेश के पति हरिचंद की हार्ट अटैक से करीब 3 साल पहले 18 जनवरी के दिन मौत हो गई थी। परिवार के अनुसार जब हरिचंद को हार्ट अटैक आया तो उस समय वह आग पर सेक रहा था, अटैक के कारण वह आग में भी गिर गया और झुलस गया था। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal