रोहतक में युवक को मारी गोली:गांव में रंजिश के चलते चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

 
रोहतक में युवक को मारी गोली:गांव में रंजिश के चलते चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

हरियाणा के रोहतक जिले के एक गांव में 4 युवकों ने एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी। गोली सीने के पास दाएं कंधे में लगने से घायल हुए युवक को पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अभी तक नहीं आया होश मामले में थाना शिवाजी कॉलोनी के कार्यकारी प्रभारी सुरेश ने बताया है कि गांव रिटौली निवासी 25 वर्षीय विक्की उर्फ सोनू को गांव के ही चार युवकों ने गोली मार दी। सूचना के बाद घटनास्थल का मुआयना किया गया। घायल विक्की को पीजीआई में अभी तक होश में नहीं आया है। घायल के बयानों का इंतजार है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

चार माह पहले हुआ था झगड़ा पुलिस के मुताबिक, विक्की का गांव में चार माह पहले 4-5 युवकों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद से आपसी रंजिश हो गई थी। विक्की खेती-बाड़ी का काम करता है। वारदात के बारे में ग्रामीणों से भी जानकारी ली गई है। आरोपी फरार चल रहे हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे  https://www.youtube.com/bhiwanihulchal