हरियाणा के प्राइवेट अस्पतालों में आज OPD बंद

162
SHARE

रोहतक।

बॉन्ड पॉलिसी का विरोध कर रहे MBBS स्टूडेंट्स के समर्थन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) भी उतर आई है। आज IMA ने निजी अस्पतालों में OPD सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन भी हड़ताली स्टूडेंट्स को अपना समर्थन दे चुकी है।

बता दें कि रोहतक और करनाल में MBBS स्टूडेंट्स बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में भूख हड़ताल पर चले हुए हैं। सरकार के साथ कई बार की वार्ता होने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला है।

IMA के आह्वान पर आज सुबह 8 से रात 8 बजे तक जिले भर के प्राइवेट अस्पताल बंद रहेंगे। अबकी बार IMA ने OPD बंद रखने का फैसला लिया है। निजी अस्पताल बंद होने से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

IMA के जिला प्रधान डॉ. अशोक सारवाल का कहना है कि सरकार MBBS स्टूडेंट्स पर बॉन्ड पॉलिसी थोप रही है, जोकि गलत है। IMA आज स्टूडेंट्स के समर्थन में अस्पताल बंद रख बॉन्ड पॉलिसी का विरोध जता रही है। कहा कि MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद हर साल 2 हजार डॉक्टर तैयार हो रहे हैं, क्या सरकार सभी को नौकरी दे सकती है। डॉ. सारवाल ने कहा कि सरकार को दोबारा से मंथन करना चाहिए।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal