अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुरुक्षेत्र पहुंची

149
SHARE

कुरुक्षेत्र।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंची। वह कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेंगी। कुरुक्षेत्र में आगमन के साथ ही वे ब्रह्म सरोवर पर पहुंच चुकी हैं। वे यहां पर गीता पूजन करेंगी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ओर सीएम मनोहर लाल ले उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कुरुक्षेत्र में “अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022” का उद्घाटन किया है। राष्ट्रपति हरियाणा सरकार की 3 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विधिवत रूप से उद्घाटन- शिलान्यास किया है।

इसके बाद राष्ट्रपति अब NIT के लिए निकल गई हैं। वे यहां पहले लंच करेंगी और इसके बाद दीक्षांत समारोह में शामिल हाेंगी। वे यहां बच्चों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। साथ ही बच्चों को संबोधित करेंगी।

इसमें हरियाणा परिवहन में ई-टिकटिंग प्रणाली का शुभारंभ कर दिया गया है। अब 6 डिपो चंडीगढ़, करनाल, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा में ई-टिकटिंग के तहत बसों में टिकटें दी जाएंगी। हरियाणा रोडवेज के शेष 18 डिपो में जनवरी 2023 के अंत तक परियोजना को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।

दूसरी तरफ राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का भी शुभारंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के लोगों का हेल्थ चैकअप होगा। योजना के प्रथम चरण में अंत्योदय परिवार के लोगों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने सिरसा जिले में 21 एकड़ भूमि पर बनने वाले चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की भी आधारशिला रखी है। मेडिकल कॉलेज करीब 950 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा।

ब्रह्म सरोवर के बाद वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में पहुंची हैं। यहां पर वे अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही हरियाणा सरकार की 3 महत्वपूर्ण परियोजनाओं काे जनता को सौंपेंगी। इस दौरान प्रदेश वासियों को हरियाणा रोडवेज में नई टिकटिंग व्यवस्था (ई-टिकटिंग) की सौगात देंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुरुक्षेत्र में पहुंच कर ब्रह्म सरोवर पर चल रहे हवन में आहुति डाली है। इसके बाद वे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा पैवेलियन, शिल्प उद्यान का अवलोकन कर रही हैं। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल उनके साथ हैं। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों के बीच वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

रोडवेज में ओपन लूप टिकटिंग सिस्टम को लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन जाएगा। इस नई ई-टिकटिंग व्यवस्था से न केवल यात्रियों को लाभ मिलेगा बल्कि हरियाणा रोडवेज को भी राजस्व में चोरी रुकने से फायदा होगा।

प्रारंभिक चरण में इस टिकटिंग परियोजना को 6 रोडवेज डिपो चंडीगढ़, करनाल, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा में लागू किया जाएगा। इसी तरह हरियाणा रोडवेज के शेष 18 डिपो में जनवरी 2023 के अंत तक परियोजना को पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal